इंसान तो इंसान कुत्ते को भी नहीं छोड़ा! शख्स ने डॉगी के साथ किया घिनौना काम
कोलकाता रेप केस बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है। हर कोई उस हैवान को सूली पर लटके देखना चाहता है जिसने वासना की भूख मिटाने के चक्कर में देश की बेटी की अस्मिता के साथ बुरी तरह खिलवाड़ किया। मामला आग की तरह देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है। अब हाल ही में वासना की ऐसी ही भूख का एक मामला सामने आया है, जिसमें एक दरिंदे ने किसी महिला नहीं बल्कि कुत्ते को अपना शिकार बना लिया।
जी हां! आपने कुछ भी गलत नहीं पढ़ा। ये मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां वासना के भूखे एक शख्स ने कुतिया को अपना शिकार बना लिया।

33 साल के इस शख्स का नाम है सुरेंद्र सिंह। जो मोदीनगर के विश्वकर्मा बस्ती का रहने वाला है। दरअसल, कुत्ते के साथ गलत काम करने का इसका एक वीडियो सामने आया था। इसमें आरोपी सुरेंद्र को कुतिया का रेप करते देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि ये पूरी की पूरी घटना 23 अगस्त की है। सौरभ चौधरी नाम के एक शख्स ने मोदीनगर थाने में इस शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। वैसे ये कोई पहली घटना नहीं है, जो इस इलाके से पहली बार सामने आई हो। इससे पहले भी जानवरों के साथ घनौनी हरकत के वीडियोज सामने आ चुके हैं।
इस खबर को लेकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस शख्स को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने कहा कि लोगों ने मानवता को ही शर्मसार करके रख दिया है। कई लोग वासना की भूख में बेजुबान जानवरों को अपना शिकार बनाने से गुरेज नहीं करते हैं।
इस मामले ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 23 अगस्त की इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना ये होगा कि इस तरह की घटनाएं आखिर कब थमेंगी। लोगों का कहना है कि जिस देश में जानवर ही सुरक्षित नहीं हैं, वहां बेटियां कैसे सेफ रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications