रामदेव का बड़ा बयान- हर सेक्टर में राम रहीम जैसे लोग, कोई बेपर्दा हो गया तो कोई अभी भी पर्दे में
जोधपुर। सोमवार को जोधपुर के चोपासनी स्थित एक रिसॉर्ट में पतंजलि की बैठक में भाग लेने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बड़ा बयान दिया। बाबा रामदेव ने कहा 'मेरा मानना है कि समाज के हर वर्ग में राम रहीम जैसे लोग हैं चाहें वो मीडिया, कॉर्पोरेट या फिर राजनीति का क्षेत्र ही क्यों न हो। अंतर सिर्फ इतना है कि कोई बेनकाब हो गया है तो कोई अभी पर्दे के पीछे है।''

पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी से बहुत अपेक्षा है और उन्हें आशा है कि पीएम देशवासियों की उम्मीदों को पूरा करेंगे। रामदेव ने कहा कि देशवासियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। पीएम मोदी का प्रयास-मंशा दोनों ही सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
पीएम की नीतियां अच्छी और देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार अच्छी नीतियां बना सकती है, लेकिन परफॉर्मेंस तो किसान को खेत में देनी पड़ेगी और जवान को सीमा पर। हम अपेक्षा करें कि सब कुछ सरकार ही कर देगी, तो उचित नहीं होगा। मंगलवार सुबह रामदेव जयपुर के लिए रवाना होंगे।
स्कूलों में मिड डे सप्लाई करेंगे बाबा रामदेव
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड को जल्द ही यूपी के सरकारी स्कूलों में मिड डे मील की सप्लाई करने का ठेका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबा रामदेव की कंपनी के लोग इस 700 करोड़ के ठेके के लिए दिल्ली में लॉबिंग कर रहे हैं। इसके लिए पतंजलि के आदमी कैबिनेट मंत्रियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलकर उनको पतंजलि को ठेका मिलने से होने वाला फायदा बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications