शख्स ने काटा दो बेटों का गला, पत्नी और एक बेटा घायल

कालीचरण कुशवाहा नाम का ये किसान अपने कमरे में तलवार लेकर घुसा और वहां सो रहे बच्चों और पत्नी का गला काटने की कोशिश की।

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने एक शख्स को अपने दो बच्चों का गला काटकर मार देने और पत्नी समेत एक अन्य बच्चे को मारने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बसाता गांव का है।

murder

छतरपुर जिले के बामिथा पुलिस थाने के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ग्यान सिंह के अनुसार रात करीब 10 बजे कालीचरण कुशवाहा नाम का ये किसान अपने कमरे में तलवार लेकर घुसा। वहां पर कालीचरण की पत्नी और तीन बच्चे सो रहे थे।

कालीचरण ने उन पर हमला कर दिया और उनकी गर्दन काटनी चाही। इस हमले में कालीचरण के दो बच्चे भोले (4) और लोकेन्द्र (8) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी मालती और सबसे बड़े बेटे करन (10) के गले और कंधे पर गहरा जख्म आया है, लेकिन उनकी जान बच गई है।

अवैध संबंध का था शक

पुलिस के अनुसार, कालीचरण को शक था कि उसकी पत्नी का कालीचरण के जीजा (brother-in-law) के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते उसके सिर पर खून सवार था और वह अपनी पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारना चाहता था। यही कारण है कि उसने उन सब पर सोते समय हमला किया।

जब लोगों ने मां और बेटे की चीख-पुकार सुनी तो पड़ोसी भागे हुए घर में आए। जैसे-तैसे महिला ने दरवाजा खोला, जिसके बाद लोगों ने कालीचरण को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और घायल मां-बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया।

नाजायज मान रहा था बच्चों को

कालीचरण अपने बच्चों को इसलिए मारना चाहता था क्योंकि उसे लगता था कि उसके तीनों बच्चे उसकी पत्नी के अवैध संबंध की वजह से पैदा हुए हैं, न कि वह उसके अपने बच्चे हैं।

इस मामले में फिलहाल पुलिस ने आरोपी कालीचरण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, कालीचरण की पत्नी मालती और बेटा करन फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+