दिखा मोदी का असर, भारत में कम हुआ करप्शन

नयी दिल्ली। देश में नई सरकार के आने के बाद से कई बदलाव हुए। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कई चीजें बदल गई। भारत के प्रति दुनिया का नजरिया भी बदला। मोदी ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए। अब एक और कामयाबी मोदी के माथे पर सज गई है। नई सरकार के बनने के बाद भारत ने भ्रष्टाचार कम हुआ है। भारत में इस साल भ्रष्टाचार के निपटारे में कुछ तेजी दिखाई है और इसकी बदौलत 175 देशों के बीच उसका स्थान पिछले साल के 94वें से सुधर कर 85वें पर आ गया है।

money transfer

रिपोर्ट भ्रष्टाचार पर नजर रखने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनैशनल इंडिया ने तैयार की हैष जिसमें बताया गया कि भारत में भ्रष्टाचार कम हुए है। इस रिपोर्ट के मुताबिक डेनमार्क 92 अंक हासिल कर 2014 में सबसे कम भ्रष्ट देश के तौर पर शीर्ष पर है, जबकि उत्तरी कोरिया और सोमालिया महज 8 अंक बटोर कर अंतिम जगह पर रहा।

भारत के पड़ोसी देशों में चीन पिछले साल के 80 वें स्थान पर, तो पाकिस्तान और नेपाल संयुक्त रूप से 126वें स्थान पर, वहीं बांग्लादेश 145 वें पर और भूटान 30 वें जगह पर रहा। इस रिपोर्ट के मुताबिक सीपीआई ने भारत को उसके 2013 के स्कोर में 2 अंकों का इजाफा किया। अब वो 85 वें स्थान पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+