आलू पेटेंट विवाद: पेप्सिको ने भारतीय किसानों पर किए केस वापस लिया
नई दिल्ली। अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको ने अपने पेटेंट का उल्लंघन करने के आरोपी चार भारतीय आलू किसानों के खिलाफ अपना मुकदमा वापस ले लिया है। दरअसल पेप्सिको ने अपने पेटेंटेंड आलू की खेती को लेकर गुजरात के 4 किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने और हर किसान से 1.5 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग के बाद नरमी दिखाते हुए यह फैसला लिया है।

बता दें कि कंपनी ने इस मामले को कोर्ट के बाहर हल करने के लिए किसानों को अपने प्रोग्राम में शामिल होने या एग्रीमेंट पर साइन करने का विकल्प दिया था। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह साफ नहीं हो पाया है कि किसानों और कंपनी के बीच में कैसा समझौता हुआ है, या फिर बिना समझौता के ही कंपनी ने मुकदमे को वापस लेने के फैसला किया है।
दरअसल पेप्सिको कंपनी ने 4 गुजराती किसानों पर केस करते हुए कोर्ट में कहा था कि पेप्सी-5 या फिर एफ एल-2017 पादप किस्म जोकि खास किस्म की आलू है, उसको उगाने का अधिकार सिर्फ पेप्सिको के पास है। मगर, इन किसानों ने बिना हमसे इजाजत लिए इस तरह के आलू के उत्पाद बेचे। कंपनी के मुताबिक, एफसी 5 किस्म की आलू के उत्पादन का खास अधिकार-2016 में मिला था।
जिससे लेज ब्रांड का चिप्स बनाया जाता है, जबकि किसानों का कहना है कि पीवीपी एंड एफआर अधिनियम-2001 की धारा-39 के अनुसार देश में किसानों को किसी भी सुरक्षित किस्म के बीज को बोने के अलावा उसे अपने कृषि उपज को बचाने उपयोग करने पुणे बोने आदान-प्रदान करने साझा करने या बेचने की अनुमति है। वहीं, गुजरात सरकार भी उन किसानों के समर्थन में आ गई है।
यह भी पढ़ें- आलू विवाद: पेप्सिको के विरोध में शामली के किसान भी सड़क पर उतरे, कंपनी ने मांगे 1 करोड़ रुपए












Click it and Unblock the Notifications