‘सनातन के खिलाफ जहर उगलने वालों संग बैठने की कांग्रेस की क्या है मजबूरी', पीएम मोदी ने पूछा सवाल

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएनआई को अपना इंटरव्यू दिया है। पीएम मोदी ने ये इंटरव्यू एएनआई की शीर्ष पत्रकार और संचालक स्मिता प्रकाश को दिया है। पीएम मोदी का ये पूरा इंटरव्यू सोमवार शाम 5:30 में प्रसारित होगा।

एएनआई ने ट्विटर पर इस इंटरव्यू का टीजर जारी किया है। इसमें एनएनआई की पत्रकार स्मिता प्रकाश पीएम मोदी से कई मुद्दों पर सवाल पूछ रही हैं। डीएमके के द्वारा सनातक के खिलाफ लगातार बयान देने को लेकर सवाल पूछे जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि ये सवाल कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए।

pm modi interview

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस से सवाल पूछा जाना चाहिए कि सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले लोगों के साथ क्यों बैठे हैं? पीएम मोदी ने कहा कि DMK का जन्म तो शायद इसी नफरत में हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि डीएमके को लेकर जनता में जबरदस्त गुस्सा पैदा हुआ है। इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है कि जनता डीएमके से कितना नाराज है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि डीएमके के खिलाफ पनप रहा गुस्सा बीजेपी की तरह पॉजिटिव वे में डायवर्ट हो रहा है। राम मंदिर कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दिए जाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए ये एक राजनीतिक हथियार था। अब तो राम मंदिर बन गया है तो उनके हाथ से राम मंदिर का मुद्दा ही चला गया है।

पीएम मोदी से जब पूछा गया कि रूस-यूक्रेन में दुश्मनी रोकने के लिए उन्होंने हस्तक्षेप किया था तो उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रपति के साथ मेरे मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं। पीएम ने कहा, "मैंने कहा कि भारत के इतने लोग, नौजवान फंसे हुए हैं। मुझे आपकी मदद चाहिए। उन्होंने मेरी मदद की।"

इसके अलावा पीएम मोदी से रूस-यूक्रेन, इलेक्टोरल बॉन्ड, चुनाव आयोग जैसे मुद्दों पर भी सवाल पूछे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+