मोदी विरोधियों से मिले बाबा के सुर, कहा पद्म सम्मानों के लिए होती है लॉबीइंग

नयी दिल्ली। मोदी सरकार के प्रबल समर्थकों में से एक योग गुरु बाबा रामदेव के सुर मोदी विरोधियों से मिलने लगे हैं। पहले शरद यादव ने पद्म सम्मानों को लेकर सवाल उठाया तो अब बाबा रामदेव इस पर सवाल खड़ा किया हैं।

baba ramdev

बाबा रामदेव ने कहा है कि पद्म पुरस्कार अच्छे लोगों को दिए जाते हैं, लेकिन इसके लिए लॉबीइंग की जाती है। हलांकि रामदेव से पहले भी पद्म पुरस्कारों पर राजनेताओं से लेकर खिलाड़ियों तक ने विरोध जताया है। रामदेव ने कहा कि पद्मभूषण और पद्मश्री पुरस्कार अच्छे लोगों को दिए जाते हैं। लेकिन इसके लिए बड़े स्तर पर लॉबीइंग होती है । इसी लॉबीइंग के चलते कुछ लोग इसे हासिल करने में कामियाब हो जाते हैं।

बोले बाबा रामदेव.. ना उन्हें बच्चा पैदा करना है और ना ही पीएम को

आपको बता दें कि हाल ही में बाबा रामदेव ने खुद पद्म सम्मान लेने से इंकार कर दिया था। उन्होंने खुद को पद्म पुरस्कार न देकर किसी और सुपात्र को यह देने का अनुरोध किया था। इससे पहले जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने भी पद्म पुरस्कारों को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि ये छद्म सम्मान है। शरद यादव का कहना था कि यह पुरस्कार केवल बेईमानों को दिए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+