किस ब्लड ग्रुप के लोगों को है Coronavirus से सबसे ज्यादा खतरा, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस दुनिया के 137 से भी ज्यादा देशों में फैल चुका है। अभी तक इस वायरस ने पूरी दुनिया भर में 7900 से अधिक लोगों की जान ली है। इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 1.90 लाख से अधिक हो चुकी है। चीन में इस वायरस ने 3200 से अधिक लोगों की जान ली है। भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 147 हो गई है, जबकि इस महामारी से 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं, चीन के हुबेई प्रांत के झोंगनान अस्पताल के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस को लेकर नया खुलासा किया है।

ब्लड ग्रुप A वायरस से जल्द संक्रमित हो सकता है

ब्लड ग्रुप A वायरस से जल्द संक्रमित हो सकता है

इस स्टडी के दौरान सामने आया है कि ब्लड ग्रुप ए कोरोना वायरस से जल्द संक्रमित हो सकता है जबकि ब्लड ग्रुप ओ को इस वायरस से संक्रमित होने में वक्त लगता है। चीन के वैज्ञानिकों ने ये रिसर्च झोंगनान अस्पताल में किया जिसमें 2173 संक्रमित मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इनमें से 206 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई। ये सभी हुबेई प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराए गए थे। बता दें कि चीन में इस वायरस ने सबसे ज्यादा लोगों की जान ली है।़

ब्लड ग्रुप ओ में संक्रमण का खतरा कम

ब्लड ग्रुप ओ में संक्रमण का खतरा कम

इस स्टडी के दौरान पाया गया कि वुहान में मरने वाले 206 में से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप ए था जबकि 52 लोगों का ब्लड ग्रुप ओ था। शोधकर्ताओं ने पाया कि ब्लड ग्रुप ए के मरीजों में संक्रमण की दर और गंभीर लक्षण अधिक विकसित हुए, इस ब्लड ग्रुप के मरीजों को अधिक सतर्क निगरानी और त्वरित इलाज की आवश्यकता है। अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में ब्लड ग्रुप ओ में संक्रमण का खतरा कम था। इस रिसर्च का रिव्यू अभी नहीं हुआ है लेकिन लेबोरटरी ऑफ एक्सपेरिमेंटल हीमैटोलॉजी के वैज्ञानिक गाओ यिंगदाई ने कहा है कि ये स्टडी कोरोना वायरस का इलाज खोजने में मददगार साबित होगी।

चीन में हुई सबसे अधिक मौतें

चीन में हुई सबसे अधिक मौतें

वहीं, ये भी कहा गया है कि यदि आपका ब्लड ग्रुप ओ है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप बिल्कुल सुरक्षित हैं, बल्कि स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करें। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो कुल 147 मामलों में 122 भारतीय और 25 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्राइवेट लैब को भी इस बीमारी की जांच का अधिकार देने का फैसला किया है। कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं और भीड़भाड़ वाले स्थल पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को अपने घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+