दिल्ली में सरकार नहीं सेवक चाहिए, जो जनता को जवाब दें: मोदी

मोदी ने केंद्र में बनी अटल बिहारी वाजपेयी और मोरार जी देसाई सरकार की सराहना की और कहा कि इन दो सरकारों ने महंगाई को नियंत्रित रखा, जबकि कांग्रेस और इसके सहयोग से बनने वाली सरकारों में हमेशा ही महंगाई बढ़ी है। उन्होने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 2009 में चुनाव के पहले कहा था कि हम सौ दिन में महंगाई कम कर देंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और हम वादा करते हैं कि जब 2014 में हमारी सरकार आएगी तो हम जनता को प्रत्येक वर्ष पूरा होने पर जवाब देंगे कि हमने पिछले एक साल में क्या किया।
मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव लोकसभा के होने वाले हैं, सरकार मनमोहन सिंह की है लेकिन जवाब मोदी से मांगा जा रहा है। पूछा जा रहा है कि गुजरात में मोदी ने क्या किया, क्या नहीं किया? जबकि मैं तो अभी पिछले साल दिसंबर में इम्तिहान में पास हो चुका हूं, गुजरात की जनता ने भाजपा को दो तिहाई बहुमत के साथ जीत दिलाई। केंद्र की सरकार खुद ये नहीं बता रही है कि उसने नौ साल में क्या किया। इस सरकार को अहंकार है, अब जनता को शासक नहीं बल्कि देश को चलाने के लिए दिल्ली में सेवक चाहिए।
कांग्रेस की सरकार ने देश से झूठे वादे किये हैं और ऐसे धोखे करने वाले लोगों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होने कहा कि आजकल भाजपा पर हर रोज कीचड़ उछाला जा रहा है और मुझे तो पिछले 12 वर्षों से निशाना बनाया जा रहा है, अगर ईश्वर ने मुझे इतनी शक्ति न दी होती तो मेरा जीना मुश्किल हो जाता, लेकिन मुझे जनता का साथ मिला और सच्चाई की ताकत मिली।
यह युवाओं का देश है देश की 65 फीसदी आबादी युवा है, अगर इस आबादी को रोजगार मिले तो देश की तस्वीर बदली जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications