कोरोना वायरस: दान ना देने पर ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, फिर ट्वीट कर दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगा हुआ है। वायरस से लड़ाई को सफल बनाने के लिए आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक दान दे रहे हैं। लेकिन जो सेलिब्रिटी दान नहीं दे रहे हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस बार ट्रोलर्स के निशाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आई हैं।

'नेकी कर दरिया में डाल'

'नेकी कर दरिया में डाल'

हालांकि अभिनेत्री ने ट्वीट कर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'एक मिनट का मौन उन लोगों के लिए जो ये सोचते हैं कि अगर अनाउंस नहीं किया तो सहयोग नहीं दिया। नेकी कर दरिया में डाल, सुना तो होगा? कुछ लोग सच में इसे फॉलो करते हैं। अब शांत हो जाओ और अपने इस समय को कुछ अच्छा करने में लगाओ। अनाउंस करना या नहीं करना सबकी अपनी व्यक्तिगत पसंद है।'

सोनाक्षी से पहले ये एक्टर्स हुए ट्रोल

सोनाक्षी सिन्हा के इस ट्वीट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोनाक्षी से पहले अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान भी दान ना देने पर ट्रोल हो चुके हैं। वहीं, अगर भारत में कोरोना वायरस की बात करें तो इस खतरनाक वायरस से देश में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रभास ने 4 करोड़ दान किए

प्रभास ने 4 करोड़ दान किए

इससे पहले अभिनेता अक्षय कुमार, भूषण कुमार, कपिल शर्मा, मनीष पॉल और कई बड़ी हस्तियां पीएम के राहत कोष में दान दे चुकी हैं। बाहुबली फिल्म स्टार प्रभास ने 4 करोड़ रुपये, पवन कल्याण ने 2 करोड़, महेश बाबू ने 1 करोड़, अलु अर्जुन ने 25 लाख, राम चरण ने 70 लाख और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपये दान किए हैं। यही नहीं कमल हासन ने तो अपने घर को ही अस्पताल बनाने की पेशकश कर दी है। वहीं, टेलीविजन क्षेत्र से कपिल शर्मा ने 50 लाख रुपये दान किए हैं।

माधुरी ने भी योगदान किया

माधुरी ने भी योगदान किया

माधुरी ने भी कोरोना से जंग के लिए योगदान किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी। माधुरी ने इसके साथ ही अपने ट्वीट में लोगों से भी मानवता का हाथ बढ़ाने की अपील की। माधुरी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम सभी को मानवता की ये लड़ाई जीतने के लिए एक-दूसरे से हाथ मिलाना चाहिए। पीएम केयर्स फंड और सीएम राहत कोष में अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं। चलिए इस कदम के लिए मजबूती से आगे बढ़ते हैं।'

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

बता दें भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। चीन के वुहान शहर से फैलने शुरू हुए इस वायरस ने यूरोपीय और पश्चिमी देशों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना वायरस से दुनियाभर में अभी तक करीब 43,269 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दुनियाभर में बीमारी से संक्रमित होने वालों की संख्या 872,696 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+