VIRAL VIDEO: नाग ने उगला खुद से भारी नाग, देखकर लोग हुए हैरान

नाग के पेट से दूसरे जीव को निकालने में सर्प मित्र ने नाग की मदद की, लकड़ी की मदद से धीरे-धीरे उसके शरीर को थप-थपाकर नाग का खाया निवाला बाहर निकालने में मदद की गई।

पुणे। पुणे के मंचर में एक नाग ने शिकार किए दूसरे नाग को पूरी तरह उगल दिया। ये वीडियो देख वहां भी कई लोग हैरान दिखे। एक खेत में नाग निद्रा अवस्था में पाया गया, वो कोई भी हलचल नहीं कर पा रहा था, तभी वहां पास से गुजरनेवाले लोगों को लगा कि शायद नाग बीमार है। उसकी हालत देखकर लोगों ने सर्प मित्र की मदद ली। सर्प मित्रों को बुलाया गया तो सारी सच्चाई सामने आई कि नाग ने अपने से बड़े दूसरे नाग को पूरी तरह से निगल लिया था, जिसकी वजह से वो चल भी नहीं पा रहा था और निंद्रा अवस्था में था।

VIRAL VIDEO: नाग ने उगला खुद से भारी नाग, देखकर लोग हुए आश्चर्यचकित

सर्प मित्र रशीद शेख जब खेत में आए तो उन्होंने देखा कि नाग अपने साइज के हिसाब से ज्यादा मोटा लग रहा है, तब उनके ध्यान में आया शायद नाग ने कुछ खाया है। जिसे वो हजम नहीं कर सका है। नाग के पेट से दूसरे जीव को निकालने में सर्प मित्र ने नाग की मदद की, लकड़ी की मदद से धीरे-धीरे उसके शरीर को थप-थपाकर नाग का खाया निवाला बाहर निकालने में मदद की।

जब नाग ने अपने पेट से लंबे से नाग को बाहर निकाला तो सब हैरान रह गए। वहां मौजूद लोगों के लिए ये काफी कौतुहल का विषय था। सभी ने पहली बार एक नाग को दूसरे नाग को इस तरह निगलते हुए देखा था। नाग के मुंह से दूसरा नाग निकलता देखकर सभी को काफी हैरानी हुई। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। नाग के पेट से दूसरा नाग निकलने के बाद नाग काफी हल्का महसूस कर रहा था, नाग को सर्प मित्र की मदद से सुरक्षित जगह पर जंगल में छोड़ दिया गया। ताकी वो भी पहले की हालत में जीवित रह सकें। इंसानी भीड़ में नाग की जान को खतरा हो सकता है और इंसानों को भी।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+