सावधान: AI से लोग धड़ल्‍ले से बना रहे फर्जी आधार और पैन कार्ड! जानिए कैसे असली-नकली की करें पहचान

Ghibli के जरिए फोटो बनाने का ट्रेंड जोरों पर है। वहीं इस सबके बीच चैटजीपीटी जैसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक को लेकर एक नई चुनौती सामने आ गई है। चैट जीटीपी पर एआई की मदद से लोग फेक आधार और पैन कार्ड जमकर बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर AI ऐप ChatGPT का उपयोग करके धड़ल्‍ले से बनाए जा रहे नकली आधार कार्ड और पैन कार्ड जमकर वायरल हो रहे हैं।

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क समेत हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ-साथ प्राचीन भारतीय गणितज्ञ आर्यभट्ट के चैटजीटीपी पर बनाए गए फर्जी आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Aadhar Card Pan Card

कहने को ये तो फेक हैं लेकिन ये इतने सटीक नजर आ रहे है, इनमें नकली असली का पता लगा पाना मुश्किल है। AI तकनीकी से तैयार किए जा रहे आधार और पैन कार्ड आम इंसान की पहचान संबंधी जानकारी को लेकर बड़ी चुनौती बन चुका है।

लोग स्‍वयं के लिए खड़ा कर रहे खतरा

सोशल मीडिया ट्रेंड्स को फॉलो करने वाले इसे मनोरंजन मान कर अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड बना रहे हैं लेकिन ऐसा करके आप स्‍वयं को खतरे में डाल रहे हैं। एआई से नकली आधार और पैन कार्डजालसाजी से भ्रम और धोखाधड़ी की संभावना बहुत अधिक है। जब यह गलत हाथों में पड़ जाती है तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।

असली-नकली की पहचान करना हुआ मुश्किल

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, AI द्वारा जनरेट की गई तस्वीरें वास्तविक आधार कार्ड से काफी मिलती-जुलती हैं, करीब से जांच करने पर टेक्स्ट और नंबर में मामूली अंतर पाया जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर यशवंत साई पलाघाट ने इस उभरते खतरे के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "चैटजीपीटी तेजी से फर्जी आधार और पैन कार्ड बना रहा है, जो एक गंभीर सुरक्षा जोखिम है। एआई का इस्तेमाल एक हद तक किया जाना चाहिए।

कैसे करें असली नकली की पहचान?

  • भारत सरकार देश के हर नागरिक को एक आधार कार्ड जारी करती है।
  • ये भारतीय नागरिकों का पहचान पत्र है जिसमें 12 अंकों वाली एक विशिष्‍ठ संख्‍या रहती है।
  • ये व्‍यक्ति के biometric और demographic data से जुड़ा होता है।
  • आधार कार्ड में व्‍यक्ति की फोटो, नाम, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और उंगलियों के निशान होते हैं।
  • जिससे असली और नकली आधार की पहचान कर सकते हैं।
  • हिंदी और अंग्रेजी फॉन्ट भी अलग अलग होता है।
  • फोटो में अंतर करके असली-नकली की पहचान कर सकते हैं।
  • कार्ड में क्यूआर कोड होता है, उसे स्कैन करके यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि आधार असली है या नकली

असली-नकली पैन कार्ड की कैसे करें पहचान?

  • पैन कार्ड में भी 10-डिजीट का एक कोड होता है।
  • पैन कार्ड का वेरिफिकेशन उसमें क्यूआर कोड की मदद से कर सकते हैं।
  • असली पैन कार्ड में होलोग्राफिक इमेज और लेमिनेटेड फिनिश होती है।
  • अपने कार्ड की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए कार्ड की स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली छपाई की जांच करें। असली पैन कार्ड पर वॉटरमार्क होगा जो प्रकाश में रखने पर दिखाई देगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+