'भिखारियों से तो अच्छे हैं ये...', गिटार बजा रहे शख्स को पुलिस ने रोका, Video देख फूटा लोगों का गुस्सा
वायरल वीडियो में पुलिस आर्टिस्ट को उठा रही है। वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि क्राइम के वक्त पुलिस नहीं आती, लेकिन ऐसे काम में आगे रहती है।

दिल्ली में कई जगहों म्यूजिकल आर्टिस्ट और गायकों के लाइव कॉन्सर्ट देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इन्हें सुनकर दिन भर की थकान दूर सी हो जाती है। लेकिन जरा सोचिये कोई शख्स लोगों को एंटरटेन करने के लिए जी जान लगा रहा हो और पुलिस आकर उसे उठाने लगे और वो भी बेइज्जत करते हुए.. तो क्या होगा। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हो रहा है, जहां पुलिस भीड़ से घिरे एक आर्टिस्ट को हाथ पकड़कर ऐसे उठा रही है, मानो उसने कोई जुर्म किया हो। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

आर्टिस्ट को जैसे ही उठाने लगी पुलिस...
दरअसल, दिल्ली पुलिस के अमानवीय चेहरे का ये वीडियो राजेश ताईलैंग ने शेयर किया है। मशहूर वेब सारीज मिर्जापुर में अहम किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश ने दिल्ली पुलिस का ये चेहरा लोगों के सामने लाकर रख दिया है। जिसमें एक आर्टिस्ट को ऐसे उठाया जा रहा है, मानो वो गाना गाकर कोई पाप कर रहा हो।

'कब से बोल रहे हैं उठ जाओ...'
वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्टिस्ट गिटार बजा रहा है और उसके आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो रखी है। इतने में वहां एक पुलिस वाला आ जाता है और आर्टिस्ट को जबरन उठाने लगता है। जब आर्टिस्ट कुछ बोलता है तो पुलिस वाला कहता है कि जब आवाज दे रहे हैं नहीं सुनेगा तो क्या करें। खड़े हो।

फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
एक आर्टिस्ट के प्रति पुलिस वाले का ये बिहेवियर बेहद खराब है। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने भी इसे शर्मनाक बताया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि इंस्टाग्राम पर ये क्लिप देखा। दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने कहा कि ये सही नहीं है। ये आर्टिस्ट हमारी दिल्ली को और भी ज्यादा म्यूजिकल बनाते हैं। पुलिस के रवैये पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि ये शर्मनाक है।

लोग बोले- 'अनपढ़ जाहिल पुलिस'
आर्टिस्ट के प्रति पुलिस के घटिया रवैये पर लोगों ने खूब रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि अनपढ़ जाहिल सरकार ही जाहिल पुलिस। वहीं एक यूजर ने कहा कि जहां लॉ एंड ऑर्डर संभालना होता है, वहां पुलिस नदारद रहती है। और ऐसी जगहों पर लोगों को बेवजह परेशान कर रही है। अति निंदनीय।

'आर्टिस्ट का अनादर है ये'
वहीं एक ने कहा कि एक आर्टिस्ट के लिए ये बहुत अनादर है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस इसके लिए माफी मांगेगी। वहीं एक अन्य शख्स ने कहा कि ये देखकर रॉकस्टार फिल्म की याद आ गई। वहीं एक यूजर ने कहा कि लोगों को देखिये हमेशा ऐसे ही रहते हैं। ये हैं असली मूकदर्शक।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications