Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्लैक पैंथर की वायरल फोटो देख लोगों को याद आया मोगली का 'बघीरा', कर्नाटक के जंगल में टहलता दिखा

नई दिल्ली। हम सभी ने अपने बचपन में मोगली की कहानी या साल 2018 में आई फिल्म 'मोगली लेजेंड ऑफ जंगल' तो जरूर देखी होगी। मोगली की कहानी के किरदार शेर खान, रक्षा, बघीरा, अकेला, बलू को कौन भूल सकता है, बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी ये काफी लोकप्रिय हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि ये किरदार असल जिंदगी में होते तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? जाहिर है कि आप उत्साहित हो जाएंगे, ऐसा ही कुछ उस समय हुआ जब सोशल मीडिया पर एक ब्लैक पैंथर (काला तेंदुआ) की फोटो वायरल हुई, उसे देखकर लोगों को लगा कि बघीरा सच में जंगल में घूम रहा है।

वन्यजीव फोटोग्राफी का नायाब नमूना है ये तस्वीर

वन्यजीव फोटोग्राफी का नायाब नमूना है ये तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ब्लैक पैंथर की तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, कई लोगों ने फोटोग्राफर की भी तारीफ की है। खास बात यह है कि तस्वीर को देखकर लोगों को मोगली के बघीरा की याद आ गई जो कई लोगों का पसंदीदा किरदार रहा है। वन्यजीव फोटोग्राफी आसान काम नहीं है, जंगल में आपको बस कुछ सेकंड के लिए अच्छी फोटो लेने का समय मिलता है। अगर आपने वह पल गवां दिया तो आपकी तस्वीर खराब होने से कोई नहीं बचा सकता।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 'बघीरा'

जो लोग इसमें माहिर हैं, वो दुनिया के कोने-कोने से कई सुंदर तस्वीरें हमारे लिए लेकर आते हैं। मशहूर ट्रैवल और वाइल्ड लाइफ फोटो शेयरिंग अकाउंट Earth नाम के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई ब्लैक पैंथर की दो तस्वीरें फोटोग्राफी पर हासिल की गई महानता का एक नमूना है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। एक तस्वीर में काला तेंदुआ पेड़ के पीछे से देखता नजर आ रहा है जबकि दूसरी तस्वीर में वह जंगल में आराम से चहलकदमी कर रहा है।

फोटोग्राफर शाज जंग द्वारा ली गई तस्वीर

फोटो के कैप्शन में लिखा है कि यह तस्वीर भारत के काबिनी जंगल की है जो कर्नाटक में स्थित है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह फोटो साल 2019 की है जिसे भारतीय प्रकृतिवादी और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर शाज जंग ने खींची थी। हालांक इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का दिन बन गया और कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। काले तेंदुए की इस फोटो को देखकर कई लोग आश्चर्य में भी पड़ गए तो कई बहुत सुंदर फोटो का खिताब दे रहे हैं।

1 लाख 16 हजार से अधिक लाइक्स

ब्लैक पैंथर की ये तस्वीर इतनी मनमोहक लग रही है कि कई लोगों ने इसकी वास्तविकता पर भी सवाल खड़ा किया है, कई ने तो इसे जंगल बुक का बघीरा बता रहे हैं। इस फोटो पर अब तक 1 हजार से अधिक कमेंट्स और 1 लाख 16 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को 29 हजार से अधिक बार रीट्वीट किया गया है। बता दें कि इससे पहले गोवा के जंगलों में एक काला पैंथर देखा गया था जिसकी फोटो सीएम प्रमोद सावंत ने शेयर किया था।

आइला, हमारा बघीरा!

काले तेंदुए की कई तस्वीरों को फोटोग्राफर शाज जंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स को जंगल बुक के बघीरा की याद दिला दी। एक यूजर ने लिखा, 'केवल भारत में ही असली बघीरा जीवित हो सकता है जैसा वह जंगल बुक में था!' पीयु नाम की यूजर लिखती हैं, 'आइला, हमारा बघीरा।'

यह भी पढ़ें: 1984 सिख दंगों के दोषी पूर्व विधायक महेंद्र यादव का कोरोना से निधन, SC ने नहीं दी थी अंतरिम जमानत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+