मुंबई: होलिका दहन पर जलाया गया नीरव मोदी का विशाल पुतला, लिखा था- घोटाले का डायमंड किंग

मुंबई। होली त्योहार से एक दिन पूर्व गुरुवार की रात 7.40 बजे के बाद देश भर में होलिका दहन किया गया। जैसे ही होलिका में आग लगाया गया और उसके बाद फाग गीतों के गाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग रंग गुलाल उड़ाकर नाचते-गाते देखे गए। लेकिन मुंबई के वर्ली में अनोखी होलिका जलाई गई। जी हां वहां के लोगों ने होलिका दहन के लिए 58 फुट ऊंची झांकी बनाई थी जो पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को दर्शा रही थी। झांकी में नीरव मोदी का विशाल पुतला बनाया गया था जो बड़े से हीरे पर बैठा था और नीचे लिखा था PNB बैंक स्कैम।

मुंबई: होलिका दहन पर जलाया गया नीरव मोदी का विशाल पुतला, लिखा था- घोटाले का डायमंड किंग

बता दें कि पीएनबी घोटाले के बाद जांच एजेंसियों ने 'बेनामी' कंपनियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कम से कम 200 मुखौटा कंपनियां और 'बेनामी' संपत्तियां जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। ये जांच एजेंसियां पीएनबी में 11 हजार 500 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की जांच कर रही हैं, जिसमें हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उसके रिश्तेदार और व्यापारिक भागीदार मेहुल चोकसी और अन्य के शामिल होने का आरोप है। होलीका दहन के लिए नीरव मोदी का यह पुतला खासा सुर्खियों में रहा।

लोगों ने नीरव मोदी को बुराई के प्रतिक के तौर पर दिखाया। वहीं मुंबई में ग्रांट रोड पर स्थित पंचशील सोसाइटी में इस बार होलिका दहन अलग तरह से किया गया। दरअसल, यहां के लोग इस बार हुक्का दहन किया। इसके माध्यम से वो एक संदेश दिया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हुक्का ने कमला मिल्स को जला दिया और यह आपके जीवन के साथ भी ऐसा ही करेगा। हुक्का हम नहीं जलाते, हुक्का हमें जलाता है। आपको बता दें कि कमला मिल्स में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+