कर्नाटक चुनाव ड्यूटी में पसीना बहा रहे BSF के जवानों पर लोगों ने बरसाए फूल, देखें दिल जीत लेने वाला Video

कर्नाटक चुनाव में ड्यूटी कर रहे BSF के जवानों पर फूल बरसा कर लोगों ने स्‍वागत किया।

kolar

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भाजपा शासित राज्‍य में चुनाव को लेकर भारतीय चुनाव आयोग अभी से काफी सख्‍त नजर आ रहा है।

चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी राजनीतिक दल के बीच दंगा-फसाद ना हो और ना ही कोई धांधली हो इसके लिए कर्नाटक के हर जिले में अभी से भारी संख्‍या में बीएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

बीएसएफ के जवानों का एक दिली खुश कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो कर्नाटक के कोलार जिले का है

कोलार के एक रिहायशी इलाके में जब गश्‍त करती हुई बीएएसएफ की टीम पहुंची तो वहां पर रहने वाले लोगों ने जवानों पर फूल बरसा कर स्‍वागत करते हुए धन्‍यवाद किया।

वायरल हो रहे वीडियो में लोग अपने घरों की छतों पर खड़े होकर बीएसएफ के जवानों पर गुलाब समेत अन्‍य फूलों की बारिश कर स्‍वागत कर रहे हैं। जवानों के स्‍वागत में बरसाए गए फूलों से पूरी सड़क रंग-बिरंगे फूलों से पट गई।द्य

वहीं वीडियो में एक बच्‍ची अपने घर से बाहर निकलकर बीएसएफ के जवानों से हाथ मिलाते हुए उन्‍हें एक-एक गुलाब का फूल देती हुई नजर आ रही है।

कोलार के लोगों द्वारा किए गए इस अनोखे स्‍वागत और मासूम बच्‍ची से प्‍यार भरी स्‍माइल के साथ गुलाब पाकर बीएसएफ जवान के चेहरे की सारी थकान पल में हवा हो गई और वो मुस्‍कुरातें नजर आए।

याद रहे कर्नाटक के कोलार जिले में 9 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सत्‍याग्रह कार्यक्रम और चुनावी रैली करने वाले हैं।

ये कार्यक्रम इसलिए अहम है क्‍योंकि लोकसभा से आयोग्य साबित होने के बाद राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव प्रचार में इसी से एंट्री करने वाले हैं।

ये भी बात अहम है कि राहुल गांधी का मोदी सरनेम वाला बयान उन्‍होंने 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान कोलार की एक रैली में ही दिया था जिसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कुछ दिनों पहले गुजरात की सूरत कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+