'नाले में बह गया लोगों का पैसा', मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस हटने पर रणदीप सुरजेवाला का मोदी सरकार पर हमला

मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस हटने पर रणदीप सुरजेवाला ने मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अब बंद हो गया 13 हजार करोड़ का PNB घोटाला।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

Randeep Surjewala Narendra Modi Mehul Choksi: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इंटरपोल द्वारा भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस हटाने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 13000 करोड़ रुपये का पीएनबी घोटाला अब बंद हो गया है।

सुरजेवाला ने ट्विटर पर हमला करते हुए कहा कि मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस हटाने को को रोकने में विफल रही। इसका मतलब 13 हजार करोड़ रुपये का पीएनबी घोटाला अब हमारे मेहुल भाई के लिए बंद हो गया है। लोगों का पैसा अब नाले में बह गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीबीआई लाइन-अप, लेकिन मेहुल चोकसी के लिए 'लाइफलाइन'।

मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मेहुल चोकसी भारत में वांछित है। मेहुल चोकसी 23 मई 2021 को एंटीगुआ से लापता हो गया था और डोमिनिका में पकड़ा गया था।

Recommended Video

    Mehul Choksi से Interpol ने Red Corner Notice क्यों हटाया ? | PNB Fraud | PNB Scam | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने की कोशिशों को सोमवार को बड़ा झटका लगा। इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड नोटिस हटा दिया है। इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ 2 अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में हीरा कारोबारी के प्रतिनिधित्व के आधार पर अपना रेड नोटिस हटा दिया। चोकसी के खिलाफ दिसंबर 2018 में रेड नोटिस जोड़ा गया था। हालांकि, भारत सरकार ने इंटरपोल के इस कदम का कड़ा विरोध किया है। इंटरपोल ने वांटेड सूची से मेहुल चोकसी का नाम हटाने को लेकर भारत काफी नाराज है।

    इंटरपोल का यह कदम दो केंद्रीय एजेंसियों की कोशिशों पर पानी फिर गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए एक झटका है। रेड नोटिस को हटाने का मतलब है कि मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा से बाहर यात्रा कर सकता है। भारत ने जोरदार विरोध करते हुए कहा कि अगर उनका रेड नोटिस हटा दिया जाता है, तो वह एंटीगुआ से भाग सकता है।

    यह भी पढ़ें- Mehul Choksi: इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ हटाया रेड नोटिस, भारत ने किया जोरदार विरोध

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+