मानसिक स्वास्थ्य देखभाल घरों में रह रहे लोगों के टीकाकरण की समयसीमा तय करें राज्य- सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल घरों में रह रहे लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं।
नई दिल्ली, 1 सितंबर। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल घरों में रह रहे लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश मानसिक स्वास्थ्य देखभाल घरों में रह रहे लोगों के टीकाकरण की समय सीमा तय करें। कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक इस मामले पर स्थिति रिपोर्ट जमा कराने को भी कहा।
Recommended Video

वहीं, अगर भारत में टीकाकरण की बात करें तो कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान बेहतर गति से चल रहा है। मंगलवार को भारत में 1.30 करोड़ लोगों का टीकारण हुआ। अब तक देश में 65 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इससे पहले 27 अगस्त को भारत में 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ था।
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन तक आसान पहुंच के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की नई पहल, गूगल सर्च से बुक होगा स्लॉट
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार तक भारत में 65,18,58,322 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिसमें 50,25,16,979 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका जबकि 14,93,41,343 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 13.36 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है जबकि 45-60 साल की उम्र के 19.80 करोड़ लोगों को अभी तक टीका लगा है। वहीं, 18-44 की उम्र के 31.67 करोड़ लोगों को टीका लगा है।












Click it and Unblock the Notifications