ठेला चुराने पर दी मौत की सजा, भैंस चुराने के आरोप में पीटकर किया अधमरा

दिल्ली, आगरा। वैसे तो देश में इंसाफ के लिए पुलिस, कानून और अदालत सब हैं लेकिन लोग अभी भी इन सबको दरकिनार कर बिना मुकदमा चलाए सरेआम आरोपी को बर्बर सजा दे रहे हैं। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली और इससे सटे उत्तर प्रदेश के आगरा क्षेत्र का है।

दिल्ली में जहां ठेला चुराने के आरोप में पोल से बांध कर महबूब को पीट-पीट कर मार डालने की खबर है वहीं उत्तर प्रदेश में 16 साल के नाबालिग लड़के को भैंस चुराने के आरोप में दबंगों की टोली ने पेड़ से बांध कर चाबुक मार-मार कर अधमरा कर दिया और उसे टॉर्चर किया।

lynched

बीवी ने पुलिस को सौंपी महबूब की पिटाई की तस्वीर

महबूब कचरा बीनने का काम करता था। जहांगीरपुरी में एक सिनेमाघर के पार्किंग एरिया में 12 सितंबर को पुलिस को उसकी लाश मिली।

साहिबा का कहना है कि 11 सितंबर को पुरुषों और महिलाओं के एक समूह ने ठेला चुराने का आरोप लगाकर पोल से बांधकर चाबुक से उसकी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

साहिबा ने कहा कि महबूब की पिटाई का तमाशा कई लोग देख रहे थे। वे घटना की फोटो खींच रहे थे और वीडियो बना रहे थे। एक फोटो और वीडियो साहिबा के हाथ लगा जिसे उसने पुलिस को सौंपा और केस दर्ज करने को कहा।

फोटो में एक महिला महबूब के गर्दन में रस्सी लगाकर खींंच रही है और बगल में किसी के हाथ में चाबुक है।

पुलिस ने इसे मर्डर केस नहीं माना

साहिबा का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में मर्डर का केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस की नजर में यह लापरवाही से हुई मौत का मामला है।

साहिबा ने बताया कि लोगों से उसको सूचना मिली कि 11 सितंबर को पिटाई के बाद पुलिस ने महबूब को बचाया था और फिर उसे छोड़ दिया था।

उसके बाद वह घर नहीं लौटा और अगली सुबह खून से सनी उसकी लाश सिनेमाघर के पार्किंग एरिया में मिली। जहां लाश मिली वहांं से कुछ ही दूरी पर वह पोल है जिससे बांधकर महबूब की पिटाई की गई थी।

यूपी में नाबालिग दलित को पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल

आगरा के बासकेसी गांव में दबंगों ने 16 साल के दलित लड़के को पेड़ से बांधकर चाबुक से पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। लड़के का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

लड़के की मां ने घटना के बारे में बताया कि उनके बेटे को 15 लोग भैंस चुराने के आरोप में बासकेसी गांव ले गए और उसे पीटकर अधमरा कर दिया। लड़के के पिता ने बताया कि उनका बेटा खाना खा रहा था जब दबंग घर में घुस आए।

दबंगों ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। उनकी बीवी ने दबंगों को रोका लेकिन वे बेटे को उठाकर बासकेसी गांव ले गए। उसे पेड़ से बांधकर पीट-पीट कर बेहोश कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला और उसे जहरीले पदार्थ का इंजेक्शन देने की कोशिश की।

सूचना मिलने के तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ग्रामीणों ने लड़के को किसी तरह बचाया। पुलिस को लड़के की मां ने सूचना दी थी लेकिन बरहान पुलिस तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़के की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों में अधिकांश यादव समुदाय से हैं। उनके खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+