मेरे नेशनल अवार्ड जीतने पर भी जोक्स बने थे, अब अक्षय पर बन रहे: सैफ अली खान

अक्षय कुमार को 'रुस्तम' के लिए नेशनल अवार्ड मिलने पर हो रही आलोचना पर सैफ ने कहा कि जब 'हम-तुम' के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला तो उन पर खूब चुटकुले बनाए गए।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि अक्षय कुमार के नेशनल अवार्ड जीतने पर उनकी मजाक बनाए जाने को लेकर उन्हें अजीब नहीं लगा क्योंकि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है। सैफ ने कहा कि जब 'हम-तुम' के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड मिला तो उन पर खूब चुटकुले बनाए गए, जो उन्हें बुरे भी लगे। सैफ ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में ये बाते कहीं।

मेरे नेशनल अवार्ड जीतने पर भी जोक्स बने थे, अब अक्षय पर बन रहे: सैफ अली खान

सैफ ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के इस वक्त अच्छे स्क्रिप्ट राइटर चाहिएं ताकि अच्छी फिल्में बनें। उन्होंने कहा कि कई बार एक्टर जल्दीबाजी में गलत फैसले ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता को किसी सुंदर ऑफर को भी बहुत सोच-समझकर स्वीकारना चाहिए।

दुनियाभर में बढ़ रहे दक्षिणपंथी
सैफ अली खान ने दुनियाभर में दक्षिणपंथी पार्टयों के बढ़ते दबदबे पर कहा कि ये एक ऐसा दौर है जब दक्षिणपंथियों की सरकारें आ रही हैं और ये विश्वभर में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+