लोगों को मेरे बारे में बहुत सी ग़लतफ़हमी: ईशान खट्टर

ईशान खट्टर 22 साल के हैं. इतनी कम उम्र में वो मशहूर ईरानी फ़िल्म निर्माता माजिद मजीदी के साथ फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में काम कर चुके हैं.
अब बहुत जल्द ईशान खट्टर अपनी दूसरी फिल्म 'धड़क' की रिलीज के लिए तैयार हैं.
उनका कहना है कि बहुत से लोगों को मेरे बारे में बहुत-सी ग़लतफ़हमी है. वो कहते हैं कि काम देखे बिना ही कई लोगों ने मेरे बारे में अपनी राय बना ली है.
लोगों का नज़रिया बदलने की कोशिश
बीबीसी से ख़ास बातचीत में अभिनेता ईशान खट्टर कहते हैं कि लोगों को मेरे बारे में बहुत सारी ग़लतफ़हमी हैं.
वो कहते हैं, "लोगों ने मेरी ज़िंदगी नहीं देखी और ना ही वो मुझे जानते हैं. ऐसे बहुत कम लोग ही होते हैं जो आपको जानने की कोशिश करते हैं. मुझे लगता है कि आज-कल का ज़माना ही ऐसा है, बिना जाने ही अपनी राय बना लेना और मुझे नहीं लगता कि ऐसे में मुझे अपने बारे में कोई सफ़ाई देनी चाहिए."
ईशान उन्हें फ़िल्मों में काम करने का मौका देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं.
वो कहते हैं, "लोग सोचते हैं कि मुझे फ़िल्म इसलिए मिली क्योंकि मैं शाहिद कपूर का भाई हूं और फिल्म इंडस्ट्री के परिवार से हूं. लेकिन ऐसा नहीं है मैंने भी फ़िल्मों में आने के लिए बहुत कोशिश और मेहनत की है. मैंने जब मजीद जी की फ़िल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए ऑडिशन दिया था तो उन्हें नहीं पता था कि मैं कौन हूं और किस परिवार से ताल्लुक रखता हूं."
"अगर उन्हें कुछ पता भी होता, तो भी मेरा काम पसंद नहीं आने पर वो मुझे नहीं लेते. मुझे पता है कि मैं अपने प्रति लोगों का नज़रिया जबरदस्ती नहीं बदल सकता. लोग जब मेरा काम देखेंगे तो खुद ही अपना नज़रिया बदल लेंगे मेरे प्रति. मुझे उस दिन का इंतज़ार रहेगा."
दिखावटी और नकली है सोशल मीडिया की दुनिया: जाह्नवी कपूर
जब श्रीदेवी ने कहा था, हम झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलते थे
साधारण परवरिश हुई
फ़िल्म 'धड़क' में ईशान एक्टिंग और डांस करते दिख रहे हैं.
बचपन से ही एक्टिंग का सपना देखने वाले ईशान का कहना हैं, "शुरू से ही मेरी मां नीलिमा अज़ीम ने बहुत ही साधारण तरीके से मेरी परवरिश की हैं. मेरा भाई अभिनेता है इस बात का मुझपर कभी कोई असर नहीं हुआ और ना ही कभी मैंने शानो-शौकतभरी ज़िंदगी जीने की कोशिश की."
'मेरा दिल सलमान ख़ान के लिए धड़क रहा है'
जाह्नवी कपूर आत्मनिर्भर और ईमानदार
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर फ़िल्म 'धड़क' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही हैं.
इस फ़िल्म में ईशान की प्रेमिका का किरदार निभा रही जाह्नवी के बारे में ईशान कहते हैं, "जाह्नवी बहुत आत्मनिर्भर और ईमानदार लड़की है. जाह्नवी में काम करने का एक अलग ही तरह का उत्साह है और जब वो सेट पर आती हैं तो सबके चेहरे पर ख़ुशी रहती है. मुझे ख़ुशी है कि मैं जाह्नवी जैसी अभिनेत्री के साथ काम कर रहा हूं."
जाने-माने निर्माता निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनी फ़िल्म धड़क के निर्देशक हैं शशांक खेतान.
ये फ़िल्म मराठी फ़िल्म 'सैराट' की रिमिक्स है. फ़िल्म 20 जुलाई को सभी सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है.
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications