IMF की नई चीफ इकोनॉमिस्‍ट गीता गोपीनाथ के बारे में गूगल पर हो रहा चौंकाने वाला सर्च

नई दिल्ली। भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ को एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की चीफ इकॉनमिस्ट(प्रमुख अर्थशास्त्री) नियुक्त की गईं हैं। गीता भारतीय मूल की रघुराम राजन के बाद दूसरी ऐसी अर्थशास्त्री हैं जो आईएमएफ की प्रमुख अर्थशास्त्री के तौर पर काम करेंगी। गीता भारत में ही पली-बढ़ी हैं, ऐसे में लोगों में उनके बारे में जानने की उत्सुकता भी है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि गूगल पर उनकी डिग्री, पढ़ाई-लिखाई, दीगर काबिलियत या दूसरी चीजें नहीं बल्कि उनकी जाति खोजी जा रही है।

गीता की जाति में लोगों की दिलचस्पी

गीता की जाति में लोगों की दिलचस्पी

'गीता गोपीाथ कास्ट' गूगल पर खूब सर्च किया जा रहा है। inuth.com के मुताबिक, ये टॉपिक गूगल पर सर्च ट्रेंडिंग में जगह बनाए हुए है। लोग लगातार गीता की जाति के बारे में जानने के लिए सर्च कर रहे हैं। बता दें कि दिसंबर में आईएमएफ की चीफ इकॉनमिस्ट का पद संभालेंगी। गीता गोपीनाथ मॉरे ऑब्स्टफील्ड की जगह लेंगी, जो वर्तमान में आईएमएफ के चीफ इकॉनमिस्ट हैं। मॉरे दिसंबर में रिटायर हो रहे हैं।

लेडी श्रीराम कॉलेज की ग्रेजुएट हैं गीता

लेडी श्रीराम कॉलेज की ग्रेजुएट हैं गीता

गीता वर्तमान समय में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल स्‍टडीज की प्रोफेसर हैं। 1971 में केरल में गीता का जन्‍म हुआ और फिर उन्‍होंने स्‍कूल की पढ़ाई वहीं से की। इसके बाद गीता दिल्‍ली आ गईं और यहां पर लेडी श्रीराम कॉलेज से उन्‍होंने ग्रेजुएशन किया। गीता ने दिल्‍ली स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन से मास्‍टर्स किया। गीता को माइक्रो-इकोनॉमिक्‍स में महारत हासिल है। साल 2001 में उन्‍होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्‍स में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं गीता

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं गीता

2001 में गीता ने शिकागो यूनिवर्सिटी में असिस्‍टेंट प्रोफेसर का पद संभाला और फिर साल 2005 में वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी चली गईं। 2005 से वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक मामलों की प्रोफेसर हैं। वह अमेरिकन इकोनॉमिक रिव्‍यू की को-एडीटर हैं। इसके अलावा नेशनल ब्‍यूरों ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (एनबीईआर) में इंटरनेशनल फाइनेंस एंड माइक्रो-इकोनॉमिक्‍स प्रोग्राम की भी को-डायरेक्‍टर हैं। गीता ने आईएमएफ के पूर्व इकोनॉमिक काउंसल केनेथ रोगॉफ के साथ मिलकर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्‍स की हैंडबुक भी लिखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+