भारतीय आई ड्रॉप में मौजूद इस बैक्टीरिया से लोग हुए अंधे, हुई मौत, जानें कितना खतरनाक है, किसको बनाता है शिकार
यूएस ने दावा कि यह बैक्टीरिया कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को शिकार बनाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी सही मानक का पालन नहीं कर रही है।

Indian Eye Drops Row: पिछले कुछ महीने पहले भारतीय कफ सिरप से कई बच्चे की मौत के बाद अब आई ड्रॉप को लेकर विवाद हो गया है। इस आई ड्रॉप को लेकर यूएस ने कई दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय आई ड्रॉप निर्माता कंपनी मैन्यूफैक्चरिंग में सही मानक का पालन नहीं कर रही है। इसकी वजह से आई ड्रॉप में दिक्कत आई है।
हालांकि, जानने की बात ये है कि इस भारतीय आई ड्रॉप में ऐसा क्या है, जिससे लोग अंधे हुए और जानें भी गईं। ऐसे कौन से कारण है? अमेरिका ने इसको लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनका कहना है कि इस दवाई में मानक का पालन नहीं किया गया है।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल CDC ने कहा कि इस भारतीय आई ड्रॉप में एक रेयर बैक्टीरिया पाया गया है। इस बैक्टीरिया का नाम स्यूडोमोनास एरुगिनोसा है। जो ड्रग रेसिस्टेंट है। यानी इस बैक्टीरिया पर अधिकतर दवाएं काम नहीं करती हैं। इससे लोगों की आंखों में इंफेक्शन होने के बाद मौत हो जाती है।
यूएस ने दावा किया कि कमजोर इम्यूनिटी वाले जल्दी शिकार हो जाते हैं। वहीं, कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले को भी इस बैक्टीरिया का खतरा अधिक होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यूएस ने इस आई ड्रॉप की इंपोर्ट पर रोक लगा दी।
Recommended Video

बता दें कि इन आई ड्रॉप की वजह से 3 लोगों की मौत और 8 लोग अंधे हो गए। वहीं, चार लोगों की आंखें निकालनी पड़ीं। कई लोग इसकी जद में आ गए थे। फरवरी में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने भारत में बनी आई ड्रॉप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की थी।
पिछले साल अक्टूबर में गांबिया में भारतीय कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया कि भारत स्थित मेडेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड द्वारा गाम्बिया को आपूर्ति की जा रही चार खांसी की दवाई घटिया गुणवत्ता की थी और दावा किया कि वे गाम्बिया में कई बच्चों की मौत से जुड़ी थीं।
यह भी पढ़ें- World Health Day 2023: फिट रहने के लिए WHO ने दिए हेल्थ टिप्स, 30 के बाद कराएं ये जरूरी टेस्ट












Click it and Unblock the Notifications