3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे, प्रधानमंत्री जी नया टास्क किधर है?
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की है कि जैसे आपने पहले 21 दिनों के लॉकडाउन का पालन किया है, वैसे ही अगले 19 दिन तक आप इस लॉकडाउन का पालन करिए। इससे पहले पीएम मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था तो लोगों से अपील की थी कि वह अपने घर के बाहर 9 मिनट के लिए लाइट बंद करके दीया जलाएं।
पहले दिया था टास्क
जनता कर्फ्यू के ऐलान के दौरान भी पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वह अपने घर पर रहकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों का ताली बजाकर अभिवादन करें। लेकिन जिस तरह से आज पीएम मोदी ने किसी भी तरह का काम करने की बात नहीं कही उसपर सोशल मीडिया अपनी प्रतिक्रिया अलग ही अंदाज में दे रहा है। लोग सोसल मीडिया पर मीम साझा कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मोदी टास्क कहां है।

टास्क किधर है?
पीएम मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों को किसी भी तरह का कोई टास्क नहीं दिया है। जिसपर लोग सोशल मीडिया पर अपनी मायूसी प्रकट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पीएम मोदी के भाषण में दो चीजें नहीं थी, पहली सच्चाई और दूसरा टास्क। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये गेम में ऐसे चीटिंग होगी तो मैं नहीं खेलूंगा।

देश में 10 हजार से अधिक संक्रमित लोग
बता दें कि आज जब पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का ऐलान किया तो उस वक्त तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 हजार को पार कर चुकी है, जबकि 358 लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम ने कहा कि आप लोग देशहित में घर में ही रहें। पीएम मोदी के भाषण के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई और लोग पूछने लगे कि मोदी जी नया टास्क कहां है।












Click it and Unblock the Notifications