पेंटागन: भारत का रक्षा बजट चीन के मुकाबले सिर्फ एक तिहाई

भारत और चीन दोनों देशों के बीच बार्डर पर भी कई मुद्दों को लेकर तनाव बना रहता है। एक तरफ तो चीन दोस्ती का हाथ बढ़ाता है और दूसरी ओर पीछ में छूरा घाेंपने का भी काम करता है। ऐसे में भारत का वर्तमान रक्षा बजट देश हित में नहीं है। पेंटागन ने अमेरिकी संसद को चीन के संबंध में सौंपी गई अपनी सालाना रपट में कहा कि चीन का आधिकारिक सालाना रक्षा बजट 2013 में 119.5 अरब डॉलर का था जबकि भारत का रक्षा बजट 39.2 अरब डॉलर के बराबर था।
तुलनात्मक आधार पर रूस का राष्ट्रीय रक्षा बजट 2013 में 69.5 अरब डॉलर का और जापान का 56.9 अरब डॉलर का था।पेंटागन ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर विवाद बरकरार है। पेंटागन ने कहा कि भारत और चीन के बीच राजनीतिक और आर्थिक संबंध में सुधार के बावजूद दोनों देशों के बीच 4,057 किलोमीटर लम्बी साझा सीमा पर तनाव है, विशेष तौर पर अरणाचल प्रदेश पर जिसे चीन तिब्बत का हिस्सा मानता है। इसके अलावा वह तिब्बत पठार के पश्चिमी छोर पर स्थित अक्साई चीन क्षेत्र पर भी अपना दावा करता है।












Click it and Unblock the Notifications