पहलू खान लिंचिंग केस: आरोपियों को बरी करने के कोर्ट के फैसले के बाद प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले के बहुचर्चित पहलू खान मॉब लिंचिंग केस में स्थानीय अदालत ने सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया था, जिसके बाद राजनीतिक दलों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पहलू खान लिंचिंग केस में सभी 6 आरोपियों के बरी होने पर हैरानी जताया। बता दें कि इस केस में अभियोजन पक्ष की ओर से 44 गवाह कराए गए थे।

Recommended Video

    Pehlu khan लिंचिंग केस,कोर्ट के फैसले के बाद प्रियंका गांधी का ये बड़ा बयान
    लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला- प्रियंका

    लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला- प्रियंका

    पहलू खान लिंचिंग केस में फैसला आने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।' प्रियंका गांधी ने कहा, 'राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।'

    अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए- प्रियंका गांधी

    वहीं, कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजीव स्वरूप ने कहा था कि राज्य सरकार ने 2017 पहलू खान लिंचिंग मामले (अलवर) में फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है। जबकि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कोर्ट के फैसले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि, 'हमारी सरकार अगस्त 2019 में मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून लाई है। हम पहलू खान के परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

    गो-तस्करी के शक में हुई थी पहलू खान की हत्या

    गो-तस्करी के शक में हुई थी पहलू खान की हत्या

    पहलू खान लिंचिंग केस में 7 जुलाई को दोनों पक्षों की तरफ से अंतिम बहस पूरी होने के बाद न्यायाधीश सरिता स्वामी ने फैसले के लिए 14 अगस्त की तारीख पेशी तय की थी। गो तस्करी के आरोप में साल 2017 में 55 साल के पहलू खान की कथित गो-रक्षकों ने पिटाई की थी, तब पहलू खान व उसके बेटे मवेशी लेकर नुंह जा रहे थे। उनको शक था कि ये लोग गो-तस्करी कर रहे हैं। भीड़ द्वारा पिटाई से गंभीर रूप से घायल पहलू खान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+