पेगासस पर ओवैसी ने पूछा- 300 सांसद होकर भी चर्चा से क्यों डर रही मोदी सरकार?

नई दिल्ली, 1 अगस्त। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर मोदी सरकार पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया है। एआईएमआईएम नेता ने सवाल किया है कि पेगासस मुद्दे पर चर्चा न कराकर मोदी सरकार आखिर क्या छिपाना चाह रही है?

Recommended Video

    Pegasus Spyware: Asaduddin Owaisi का केंद्र पर हमला, चर्चा से भागने का आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Asaduddin Owaisi

    हैदराबाद सांसद ने कहा "क्यों सरकार पेगासस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने से डर रही है? आखिर आप क्या छिपाना चाह रहे हैं? हम संसद को चलने देना चाहते हैं लेकिन आप (सरकार) ऐसा नहीं होने देना चाहते। आप केवल बिल पास करना चाहते हैं। क्या यही लोकतंत्र है? हमें अपने विचार रखने का मौका नहीं मिल रहा है।"

    पेगासस पर बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि सरकार ने पेगास का इस्तेमाल करके हैकिंग की है जो कि अवैध है। ओवैसी ने कहा कि जब इजरायल में जांच शुरू हो सकती है तो यहां भी होना चाहिए। ओवैसी ने तो यहां तक कहा कि अगर सरकार कोई कमेटी बनाती है तो वह उसके सामने अपना फोन जमा करने को तैयार हैं ताकि ये जांच किया जा सके कि इसकी हैकिंग हुई है या नहीं।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार क्यों नहीं कह रही कि वह चर्चा कराने के लिए तैयार है। 300 सांसद होकर भी वो किस बात से डर रहे हैं। ओवैसी ने कहा कि मैं कहता हूं कि सरकार चर्चा शुरू करे हम भी अपनी बात कहेंगे।

    एलएसी पर भी सरकार को घेरा
    एआईएमआईएम सांसद ने भारत और चीन के बीच एलएसी को लेकर होने वाली वार्ता पर भी सरकार को निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि सरकार को हमें क्यों नहीं लेकर एलएसी पर लेकर चल रही और बताए कि देखिए यहां पर कोई नहीं है।

    ओवैसी ने आरोप लगाया कि चीन हमारे देश की सीमा में घुसा बैठा हुआ है और हमारे प्रधानमंत्री चीन का नाम ही नहीं लेते। ओवैसी ने मांग की भारत सरकार को सांसदों और पत्रकारों को लेकर वहां जाना चाहिए और स्थिति साफ करनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+