पेगासस प्रोजेक्ट: शिवसेना ने लोकसभा अध्यक्ष से की जांच की मांग, संजय राउत ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली, 20 जुलाई। देश में इन दिनों एक संदिग्ध सॉफ्टवेअर को लेकर बवाल मचा हुआ है, इसका नाम 'पेगासस स्पाइवेयर' बताया जा रहा है। केंद्र सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि वह इस कंपनी के सॉफ्टवेअर से लोगों के डिवाइस हैक कर उनकी जासूसी कर रही है। इस मामले पर मचे घमासान के बीच शिवसेना ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक ज्ञापन सौंप 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट की जांच की मांग की है।

Pegasus Project ShivSena demands probe from Lok Sabha Speaker, Sanjay Raut made a big claim

शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि 'पेगासस' जासूसी के सिलसिले में दो केंद्रीय मंत्रियों- प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव के नाम भी सामने आए हैं। बाद में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वैष्णव, जिनकी जासूसी भी की गई है, उन्हें उसी (आईटी) विभाग का मंत्री बनाया गया। संजय ने आगे कहा, अगर यूपीए की सरकार होती तो बीजेपी देश में हंगामा करती, वे सदन को सुचारू रूप से चलने नहीं देते थे। हम संयुक्त संसदीय समिति से भी जांच की मांग करते हैं। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों को सच बताना चाहिए।

Recommended Video

    Pegasus Project: Shashi Tharoor और Kharge ने Modi Govt पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: पेगासस जासूसी केस: सीएम योगी ने कहा- देश की छवि को धूमिल करना विपक्ष का एजेंडा बन चुका

    इस सिलसिले में मंगलवार को शिवसेना सांसद विनायक राउत, गजानन कीर्तिकर, अरविंद सावंत, सदाशिव लोखंडे, कृपाल तुमाने, धैर्यशील माने और बालू धनोरकर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें संयुक्त संसदीय समिति द्वारा 'पेगासस प्रोजेक्ट' मीडिया रिपोर्ट की जांच की मांग की गई। बता दें कि रविवार को सामने आए 'पेगासस प्रोजेक्ट' को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट के बाद से ये हंगामा शुरू हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया कि पेगासस एक मैलवेयर है जो आईफोन और एंड्राइड उपकरणों को प्रभावित करता है। यह लोगों के डिवाइस से उनके मैसेज, फोटो और ईमेल, कॉल रिकॉर्ड और माइक्रोफोन एक्टिव कर उनकी बातें भी सुन सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+