महबूबा मुफ्ती को नहीं किया गया हाउस अरेस्ट, पुलिस ने बताया पुलवामा जाने से क्यों रोका गया
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कथित तौर पर आरोप लगाया है उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें उनके परिवार तक से नहीं मिलने दिया जा रहा। महबूबा मुफ्ती ने ने ट्विट कर बताया "मुझे फिर से अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। दो दिनों से जम्मू और कश्मीर प्रशासन मुझे पुलवामा में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करने की अनुमति नहीं दे रहा है। लेकिन भाजपा के मंत्रियों और उनके कठपुतलियों को कश्मीर के हर कोने में घूमने की अनुमति है, लेकिन सुरक्षा की समस्या सिर्फ मेरे मामले में है।"
Recommended Video

वहीं कश्मीर पुलिस ने इस आरोपों को खारिज कर दिया है। पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि महबूबा मुफ्ती को नजरबंद नहीं किया गया है उन्हें सुरक्षा कारणों की वजह से पुलवामा को दौरान नहीं करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications