चार अप्रैल को सीएम पद की शपथ ले सकती हैं महबूबा
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चार अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। महबूबा जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी। उन्हें जम्मू के राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक सरकार के गठन को लेकर बीजेपी नेता राम माधव और अविनाश राय खन्ना शुक्रवार शाम तक को जम्मू जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, महबूबा मुफ्ती एक साधारण कार्यक्रम में राज्यपाल एन.एन. वोहरा के सामने शपथ लेंगी। पिछली सरकार में शामिल अपने कुछ मंत्रियों को बीजेपी हटा रही है, जिनकी परफॉर्मेंस मुफ्ती मोहम्मद सईद कैबिनेट में ज्यादा अच्छी नहीं रही।
राज्य में बीजेपी-पीडीपी गठबंधन की सरकार मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद अस्थिर हो गई थी। करीब दो माह तक राजनीतिक अस्थिरता के बाद आखिरकार एक बार फिर दोनों पार्टियां सरकार बनाने पर सहमत हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications