जहां एटीएम नहीं, वहां किराना-मेडिकल की दुकान से मिलेंगे पैसे
नई दिल्ली। आजकल जमाना डेबिड और क्रेडिट कार्ड का है, लोग इन कार्ड के इतने आदि हो चुके हैं इसलिए अब अगर वो लोग ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जहां यह कार्ड नहीं चलते तो इंसान परेशान हो जाता है और इस परेशानी में सौ गुना इजाफा तब हो जाता है जब आपको कैश निकालने के लिए एटीएम नहीं मिलते।
तो अब इस समस्या का समाधान बहुत जल्द होने जा रहा है क्योंकि पे-वर्ल्ड और भारतीय स्टेट बैंक ने मिलजुल कर एक प्रोग्राम प्लान किया है जिसके तहत ऐसे दूरदराज इलाके जहां एटीएम नहीं हैं वहां किराना और दवा की दुकानों से भुगतान होगा।
जिसके लिए इंसान को अपने स्मार्टफोन पर एक पे-वल्र्ड का एप डाउनलोड करना पड़ेगा। इस योजना के तहत दूरदराज इलाकों में 2000 रूपए तक की राशि नकद प्राप्त कर सकता है।













Click it and Unblock the Notifications