Paytm के बॉस ने बेजान दारुवाला को यूं दी श्रद्धांजलि, बताया आखिरी बार मिले तो क्या हुआ था
नई दिल्ली- जाने-माने ऐस्ट्रोलोजर बेजान दारूवाला कि शुक्रवार शाम को अचानक हुई मौत ने सबको सकते में डाल रखा है। खासकर उनके चाहने वाले तो इससे बहुत ही ज्यादा आहत हैं। वह भारत के बहुत ही मशहूर ज्योतिषी रहे हैं और उनके प्रशंसकों की फेहरिस्त में भी बड़े-बड़े और नामी लोगों की ही लिस्ट ज्यादा है। यही वजह है कि जब गुजरात की राजधानी गांधीनगर में उनके निधन की खबर आई तो मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से लेकर गुजरात के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाड़िया तक ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रदांजलि दी। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उनके प्रति गहरी संवेदनाएं जाहिर कीं। लेकिन, पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा जैसे लोगों के लिए यह घटना निजी क्षति से कम नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने ट्विटर के जरिए दारूवाला के प्रति अपनी ओर से बेहद भावुक और गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि दारूवाला जब वहां के अपोलो अस्पताल में कुछ दिनों पहले भर्ती कराए गए थे तो उनके कोविड-19 पॉजिटिव होने की भी आशंकाएं जताई जाने लगी थीं। लेकिन, बाद में उनके बेटे ने सभी अटकलबाजियों को खारिज कर दिया था।

मेरे दिलों में उनका हमेशा खास स्थान रहेगा- विजय शेखर
जैसे ज्योतिषी बेजान दारूवाला के निधन की खबर आई पेटीएम के बॉस विजय शेखर शर्मा ने भगवान गणेश के परम भक्त के साथ अपनी दो तस्वीरें साझा कीं। दरअसल, शर्मा और दारूवाला पेटीएम की ओनर कंपनी One97 कम्युनिकेशन के शुरुआती दिनों में एक साथ कम कर चुके थे और इसलिए पेटीएम के बॉस का उनके प्रति अलग ही लगाव और आदर को महसूस किया जा सकता है। ये उस जमाने की बात है जब पेटीएम स्टार्ट-अप कंपनी थी और वह धीरे-धीरे अपने पांव जमा रही थी। उस वक्त का अनुभव दोनों के जीवन में इतना अच्छा रहा कि वह हमेशा के लिए यादगार पलों में तब्दील हो गया था। इसलिए 41 साल के कारोबारी शर्मा ने कहा है कि उनके दिलों में दारूवाला के लिए हमेशा एक खास स्थान रहेगा।
पेटीएम के शुरुआती दिनों में साथ किया था काम
विजय शेखर शर्मा ने बेजान दारूवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर पर लिखा है कि, 'मेरे प्रिय बेजान दारूवाला के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में सुनना बहुत ही दुखदायी है। मैं उनसे दिल्ली में मार्च में मिला था। हमनें आपस में One97 की शुरुआती दिनों में साथ काम करने के दौरान के कुछ जोक्स और यादगार लम्हों को आपस में साझा किया था। मेरे हृदय में उनका हमेशा ही एक विशेष स्थान रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
Recommended Video

भगवान गणेश के परम भक्त थे पारसी दारूवाला
इससे पहले जब बेजान दारूवाला को कुछ दिनों पहले अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उनके नोवल कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की आशंकाएं जताई जाने लगी थीं। लेकिन, उनके ऐस्ट्रोलोजर बेटे नस्तुर दारूवाला ने इन अटकलबाजियों को यह कहकर साफ खारिज कर दिया है कि उनके पिता का सिर्फ निमोनिया का इलाज चल रहा था। गौतलब है कि पारसी परिवार में जन्म लेने के बावजूद दारूवाला भगवान गणेश के बहुत बड़े भक्त थे। गणेश की भक्ति ने ही उन्हें ज्योतिषी की दुनिया में बहुत ऊंचा स्थान दिलाया था। वे कई अखबारों, मैगजीन के लिए भी लिखते थे और टीवी पर भी आकर अपने हुनर से लोगों की सहायता करते थे।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications