रक्षा विशेषज्ञ बनीं पायल रोहतगी, वीडियो शेयर कर समझाए राफेल डील के फायदे

राफेल डील मामले पर रक्षा विशेषज्ञ बनीं पायल रोहतगी, वीडियो जारी कर बताया कैसे मोदी सरकार कर रही अच्छा काम

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच अभिनेत्री और बिग-बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी पायल रोहतगी ने भी अपनी बात रखी है। एक वीडियो जारी कर पायल ने मामले में मोदी सरकार के आरोपों के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। उनका कहना है कि देश की सुरक्षा के साथ कांग्रेस ठीक नहीं कर रही। पायल का ये बया फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने ही उनसे अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका देने के लिए कहा था।

यूपीए में भी लोगों को फायदा पहुंचा था

वीडियो में पायल रोहतगी कह रही हैं कि इस मामले में मुझे ज्यादा नहीं पता है लेकिन जान लीजिए कि राजनीति में कोई किसी का दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। ये देखा जाता है कि किस समय आपको किससे फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री पर अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस को डील दिलाने के आरोपों पर वो कह रही हैं कि यह काफी आजीब है क्योंकि यूपीए की सरकार में भी कई डील किए गए थे जिनमें कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया गया था।

यूपीए तो 18 विमान ले रही थी

यूपीए तो 18 विमान ले रही थी

पायल वीडियो में राफेल डील के बारे में समझाने की कोशिश कर रही हैं। पायल डील के लिए मोदी सरकार की तारीफ करते हुए विपक्ष को लताड़ रही हैं। उन्होंने बताया है कि डील की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के समय हुई थी। यूपीए के समय 18 लड़ाकू विमान के डील की बात हो रही थी जबकि एनडीए की सरकार ने 36 विमान की डील की है। यह देश की सुरक्षा के हित में है।

राहुल पर हमला

राहुल पर हमला

पायल रोहतगी ने वीडियो के अलावा इसको लेकर ट्वीट भी किया है। पायल ने राहुल गांधी के ट्वीट पर लिखा है आपको इन आरोपों के सबूत देने चाहिए क्योंकि ये कोई रियलिटी शो बिग बॉस नहीं है। पायल इससे पहले भी कांग्रेस को घेरती रही हैं। तीन तलाक कानून को लेकर भी वो मोदी सरकार की तारीफ और कांग्रेस की आलोचना कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+