पायल रोहतगी को हिंदू होने के कारण विमान से उतारा, फेसबुक पर जाहिर किया गुस्सा

लाइव वीडियो में पायल रोहतगी ने बताया कि उनकी फ्लाइट सुबह 6:50 की थी। वो और संग्राम सिंह 6:20 पर एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन क्रू ने उन्हें फ्लाइट में जाने से मना कर दिया।

मुंबई। मॉडल-एक्‍ट्रेस और बिग बॉस की एक्‍स कंटेस्‍टेंट पायल रोहतगी को जेट एयरवेज की फ्लाइट से उतार दिया गया। पायल ने फेसबुक पर लाइव कर जेट एयरवेज पर अपना गुस्‍सा उतारा है और आरोप लगाया है कि हिंदू होने के कारण उन्हें फ्लाइट से उतारा गया।

दरअसल पायल रोहतगी अपने ब्‍वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह से साथ छुट्टियां मनाने मुंबई से त्रिवेंद्रम जा रहीं थीं। लाइव वीडियो में पायल रोहतगी ने बताया कि उनकी फ्लाइट सुबह 6:50 की थी। वो और संग्राम सिंह 6:20 पर एयरपोर्ट पहुंचे। लेकिन क्रू ने उन्हें फ्लाइट में जाने से मना कर दिया।

पायल रोहतगी को हिंदू होने के कारण विमान से उतारा, फेसबुक पर जाहिर किया गुस्सा

पायल ने क्रू मेंबर्स का नाम बताते हुए कहा कि वो मुसलमान थे और शायद मेरे हिंदू होने की वजह से उन्होंने मुझे फ्लाइट में जाने नहीं दिया। पायल ने अपने फेसबुक वीडियो में जेट एयरवेज को जमकर कोसा है और साथ ही यह कसम भी खाई कि वह आज के बाद जेट एयरवेज से सफर नहीं करेंगी। उन्होंने बिजनेस क्लास की टिकट ली थी जिसके पैसे भी उन्हें वापस नहीं किए गए। पायल ने कहा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते हैं। पायल द्वारा फेसबुक पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने की बात करते हुए वीडियो पोस्ट करने पर लोगों ने खासा आपत्ति भी जताई है। गांव वालों ने देख लिया कार में न्‍यूड कपल का 'डर्टी गेम', VIDEO वायरल
लोगों ने पायल को कोसा
पायल के फेसबुक पोस्‍ट के बाद यूजर्स ने कहा, 'क्या आपको नहीं पता था कि एअरपोर्ट पर एक घंटे पहले पहुंचना होता है। बोर्डिंग गेट तो 25 मिनट पहले ही बंद कर दिया जाता है। 45 मिनट का समय वहां की सुरक्षा प्रक्रिया को पूरा करने में लगते हैं। ऐसे में महज 30 मिनट पहले पहुंचने का क्या मतलब है।' एक यूजर्स ने तो यह तक कहा, 'आप एक फ्लाइट से नहीं गईं तो दूसरी से चली जाती। यह गलती आपकी है। आपको समय का ध्यान रखना चाहिए। आपको एअरपोर्ट के रूल नहीं पता है। यह सब बोलने से पहले सोचना तो चाहिए।'

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+