अनुराग पर शोषण का आरोप लगाने वाली पायल ने शेयर किए पुराने ट्वीट, Metoo के साथ 'फेमस डायरेक्टर' का किया था जिक्र
अनुराग पर शोषण का आरोप लगाने वाली पायल ने शेयर किए पुराने ट्वीट, Metoo के साथ 'फेमस डायरेक्टर' का किया था जिक्र
नई दिल्ली: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) पर शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष (Payal Ghosh) ने अपने कुछ पुराने डिलीट किए हुए ट्वीट और पोस्ट शेयर किए हैं। इन ट्वीट को पायल ने 2018 में #Metoo अभियान के साथ शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक 'फेमस डायरेक्टर' का जिक्र किया है, जिन्होंने बॉलीवुड में काम के बदले 'फिजिकली फ्रेंडली' होने की सलाह दी थी। पायल का दावा है कि उस वक्त उन्होंने अपने परिवार और मैनेजर के दबाव में आकर पोस्ट डिलीट कर दिया था। हालांकि पायल ने अपने पुराने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है।

पायल ने कहा- परिवार के दबाव में आकर डिलीट किया था ट्वीट
मंगलवार (29 सितंबर 2020) की रात पायल घोष ने ट्वीट कर कहा, ''मेरे कुछ पोस्ट जो #MeToo मूवमेंट के दौरान मे मैंने किए थे लेकिन मेरे मैनेजर और मेरी फैमिली ने पोस्ट डिलीट करवा दिए थे। मैं इस बात का ध्यान रखूंगी कि #MeTooIndia का नाम कुछ और कर दूं क्योंकि #metooindia फेक है और प्रभावशाली लोगों का गुलाम बन गया है।''
मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप को पायल घोष के कथित उत्पीड़न मामले में समन किया और गुरुवार सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने को कहा है।
Recommended Video

पायल घोष के 2018 वाले पोस्ट में क्या-क्या लिखा?
पायल घोष ने जो स्क्रीन शॉट शेयर किए हैं, उसमें साल तो नहीं दिख रहा है लेकिन उन्होंने दावा किया है कि ये पोस्ट 2018 का है। पुराने ट्वीट में पायल ने लिखा था, ''#MeToo तक ट्विटर को बॉय कहने का वक्त है। #MeTooMovment आगे बढ़ता जा रहा है और यह मुझे और भी ज्यादा गुस्सा दिला रहा है। मुझे कई बातें आपसे बताने का मन कर रहा है लेकिन मेरा परिवार, मुझे ऐसा करने से रोकता है। मेरे सारे ट्वीट डिलीट करवा दिए गए हैं। नफरत को खत्म हो जाने दीजिए, फिर से प्यार फैलाने वापस आऊंगी।''

'फिजिकली फ्रेंडली होने की मिली सलाह'
पायल घोष ने अपनी एक पोस्ट में जिक्र किया है मुंबई आने के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम को लेकर क्या-क्या फील करना पड़ा। ये पोस्ट फेसबुक पर किया हुआ मालूम होता है।
पायल ने लिखा है कि मुंबई आने के बाद काम के सिलसिले में एक फेमस डायरेक्टर से मिली थी। उन्होंने कहा है कि वह जल्दी ही उनका व्यवहार समझ गई थीं। उन्हें समझ में आ गया था कि काम मिलने का पैमाना उससे फिजिकली फ्रेंडली होना था। पायल घोष के इस पोस्ट में तारीख नहीं दिख रही है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications