अनुराग कश्यप ने पायल घोष के यौन शोषण के आरोपों को बताया बेबुनियाद, बोले- थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम
नई दिल्ली। मशहूर फिल्मफेमकर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस पर अनुराग कश्यप ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने ट्वीट किया है कि क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में, चलो कोई नहीं, मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया, थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम, बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।
Recommended Video

'अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया था'
मालूम हो कि अभिनेत्री पायल घोष ने कहा कि अनुराग कश्यप ने मेरे साथ गंदी हरकतें की थी, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए न्याय के लिए पीएम से गुहार भी लगाई है, अपनी पोस्ट में पायल ने लिखा था कि अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया था, पीएम नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को, मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है, प्लीज मदद कीजिए।

अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं: अनुराग कश्यप
जिस पर अनुराग कश्यप ने रिएक्शन देते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है । बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा । यह भी पता है कि पता नहीं कहां कहां से तीर छोड़ें जाने वाले हैं । इंतजार है ।

'मैडम दो शादियां की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंजूर'
बाकी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी कबूलता हूं । चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है , या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आयीं हैं , या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस , अकेले में या जनता के बीच।
'आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी'
मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पे बर्दाश्त करता हूं । बाकी जो भी होता है देखते हैं । आपके वीडीओ में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं , बाकी आपको बस दुआ और प्यार ।आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी।

कंगना ने कहा-अरेस्ट करो अनुराग को
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप और पायल घोष इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मालूम हो कि पायल घोष के आरोपों के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया था, उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- 'हर आवाज की अहमियत है, अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो'। मालूम हो कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार को लेकर ट्विवटर पर कंगना और अनुराग भिड़ गए थे।

'सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं'
दरअसल शिवसेना पर भड़कीं कंगना ने ट्वीट किया था कि मैं एक क्षत्राणी हूं। सर कटा सकती हूं, लेकिन सर झुका सकती नहीं! राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा आवाज़ बुलंद करती रहूंगी। मान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ जी हूं और गर्व से राष्ट्रवादी बनकर जीती रहूंगी! सिद्धांत के साथ नहीं कभी समझौता की हूं नहीं कभी करूंगी! जय हिंद ।
'तू ना चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पे'
जिस पर अनुराग ने उनको रिप्लाई किया-बस एक तू ही है बहन- इकलौती मणिकर्णिका। तू ना चार पांच को ले के चढ़ जा चीन पे। देखो कितना अंदर तक घुस आए हैं। दिखा दे उनको भी कि जब तक तू है इस देश का कोई बाल भी बाँका नहीं कर सकता। तेरे घर से एक दिन का सफर है बस LAC का। जा शेरनी। जय हिंद।, जिस पर कंगना ने अनुराग को मंदबुद्धि कह डाला था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications