कर्नाटक में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने तेजस्वी और अखिलेश यादव को उतारा

कांग्रेस की ओर से एनसीपी नेता शरद पवार, सपा नेता अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस कर्नाटक का रण जीतने के लिए यूपीए के सहयोगी दलों के नेताओं की मदद लेगी। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें एनसीपी नेता शरद पवार, सपा नेता अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम है। कांग्रेस ने कर्नाटक में प्रचार के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार की है। इसे 26 अप्रैल से अंजाम में लाया जाएगा। राहुल गांधी 26 अप्रैल से ही उत्तर कन्नडा से अपनी 'जन आशीर्वाद यात्रा' के सिलसिले को आगे बढ़ाएंगे।

सोनिया गांधी नहीं करेंगी प्रचार

सोनिया गांधी नहीं करेंगी प्रचार

कांग्रेस की ओर से एनसीपी नेता शरद पवार, सपा नेता अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे। इन तीनों नेताओं का नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की संभावित लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम नहीं है। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी अपनी सेहत की वजहों से चुनाव प्रचार से दूर रहेंगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को वोटिंग है।

कर्नाटक में बड़ी संख्या में मराठी लोग रहते हैं

कर्नाटक में बड़ी संख्या में मराठी लोग रहते हैं

दरअसल कर्नाटक में बड़ी संख्या में मराठी लोग भी रहते हैं ऐसे शरद पवार की रैली इन पर खासा प्रभाव डाल सकती है। वहीं बेंगलुरु के आसपास के इलाकों में उत्तर प्रदेश और बिहार से आये लोगों की बड़ी आबादी है जिनका समर्थन हासिल करने के लिए अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव का सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा कर्नाटक में पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, शशि थरूर, फिल्म एक्टर नगमा और खुशबू का नाम शामिल है।

5 सीटों पर उम्मीदवार अब तक नहीं

5 सीटों पर उम्मीदवार अब तक नहीं

आपको बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक राज्य की 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों का चयन नहीं किया है। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व इन सीटों पर उम्मीदवारों का चयन करेगा। वहीं सीएम सिद्धारमैय्या के दूसरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला भी पार्टी नेतृत्व ही करेगी। वहीं बीजेपी ने अभी तक अपने स्टार प्रचारकों कि लिस्ट जारी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+