आसनसोल से पवन सिंह लड़ेंगे चुनाव! सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- मां का वादा पूरा करूंगा
बिहार के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक पवन सिंह ने एक बार फिर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले उन्हें बीजेपी ने आसनसोल का टिकट दिया था। हालांकि एक ही दिन बाद उन्होंने यहां से न लड़ने की बात कही थी।
अब एक बार फिर से पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की बात कही है। एक्स पर किए गए एक पोस्ट में पवन सिंह ने कहा है कि वो अपने समाज, जनता जनार्दन और माँ से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

पवन सिंह ने X पर लिखा, "मैं अपने समाज जनता जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लडूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।"
हालांकि पवन सिंह कहां से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उनकी ओर से अभी तक को आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि वे आसनसोल से ही चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन सिंह बीजेपी छोड़कर किसी दूसरे दल से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
हालांकि पवन सिंह कहां से और किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर उनकी ओर से अभी तक को आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। दरअसल लंबे समय से पवन सिंह की इच्छा आरा सीट से चुनाव लड़ने की है। हालांकि बीजेपी ने चौंकाते हुए पवन सिंह को आसनसोल का टिकट दे दिया।
हालांकि सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने यह नहीं खुलासा किया कि वो क्यों उम्मीदवारी वापस ली।
अचानक पवन सिंह के आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान की जानकारी मिलते ही अब कई सवाल उठने लगे थे। इस बीच पवन सिंह ने मंगलवार को मंगल पांडे से भी मुलाकात की थी। इन दोनों के बीच क्या बातें हुईं इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।












Click it and Unblock the Notifications