Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pawan Singh: बिहार नहीं, बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार पवन सिंह, BJP का बड़ा दांव

Pawan Singh Lok sabha Election: भोजपुरी स्टार, गायक और अभिनेता पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा ने जो 2 मार्च को 195 लोकसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उसमें पवन सिंह का भी नाम शामिल है।

Pawan Singh Lok sabha Election

Pawan Singh Lok sabha Seat: कहां से चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह?

पवन सिंह बिहार की किसी लोकसभा सीट से नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पवन सिंह को एक दिग्गज सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ उतारकर बड़ा दांव खेला है।

इस आसनसोल सीट से टीएमसी के नेता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। भाजपा ने एक बिहारी को दूसरे बिहारी के खिलाफ लड़वाकर बड़ा दांव खेला है। पहले ये बात चल रही थी कि पवन सिंह को बिहार की आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा लेकिन अब भाजपा ने मन बदल लिया है।

Asansol Lok sabha Seat: जानें आसनसोल लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में क्या हुआ था?

आसनसोल लोकसभा सीट से 2019 के चुनावों में बाबुल सुप्रियो ने भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा था और सांसद बने थे। हालांकि बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दिया था। 2021 के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर बाबुल सुप्रियो ने चुनाव लड़ा था और ममता सरकार में मंत्री बने थे।

वहीं टीएमसी ने 2022 में आसनसोल लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, जहां से वो जीतकर सांसद बने थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के अग्निमित्र पॉल को करीब तीन लाख वोटों के मार्जिन से हराया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+