'सिंदूर क्यों नहीं लगा रही हो भाभी जी', क्या फिर टूट गई पवन सिंह की शादी? पत्नी का वीडियो देख परेशान हुए लोग

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह इन दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर चर्चाओं में हैं। इसी बीच उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसको लेकर फैंस थोड़े हैरान हैं।

पवन सिंह की दो शादियां हो चुकी हैं। पवन सिंह की पहली पत्नी की रहस्यमयी मौत हो गई थी। जिसके बाद पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। कुछ महीनों पहले ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सबको चौंका दिया था।

Pawan Singh wife

पवन सिंह की पत्नी ज्योति का वीडियो हुआ वायरल

खबरें थी कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं और दोनों का तलाक होने वाला है। लेकिन इसके बाद ये खबर आई कि पवन सिंह और ज्योति एक-दूसरे से तलाक नहीं ले रहे हैं।

ज्योति सिंह का एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कहा जा रहा था कि अब इनके बीच सबकुछ ठीक हो गया है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद फिर से इनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पवन सिंह और ज्योति के रिश्ते को लेकर क्यों परेशान हुए फैंस?

असल में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियो पोस्ट किया है। जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ज्योति सिंह ने सिंदूर या मंगलसूत्र नहीं पहना है। जिसको देखकर फैंस ने उसपर सवाल उठाए हैं।

एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ''सब कुछ ठीक है, ज्योति भाभी जी , लेकिन पवन सिंह जी की पत्नी होने के नाते सिंदूर क्यों नहीं लगा रही हैं आप?''

एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ''आपको और पवन भैया को एक साथ देखने के लिए हम सभी फैंस कि आंखें तरस गई थी। भगवान आप दोनों का जीवन खुशियों से भर दें।''

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''आप और पवन जी एक साथ फोटो, क्यों नहीं पोस्ट करते।'' एक यूजर ने लिखा, ''आप लोगों के बीच सबकुछ ठीक है ना?''

पवन सिंह और ज्योति की शादी का क्या है स्टेट्स?

पवन और ज्योति की शादी का क्या स्टेट्स है...? इसको लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। पवन और ज्योति में से कोई भी एक-दूसरे के साथ तस्वीर शेयर नहीं करते हैं।

हालांकि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थी कि दोनों अब तलाक नहीं ले रहे हैं। लेकिन पवन सिंह ने अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखी है।

ज्योति सिंह ने दावा किया था कि पवन सिंह ने उन्हें कभी भी एक पत्नी का दर्जा नहीं दिया। हमेशा टॉर्चर ही किया है।

ज्योति सिंह ने यह भी आरोप लगाया था कि वो पवन सिंह के टॉर्चर से परेशान होकर आत्महत्या करना चाहती थीं। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कई बार ससुराल में नींद की गोलियों का ओवरडोज लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+