शाह-नड्डा के मास्टर प्लान के आगे झुके भोजपुरी सुपरस्टार! किस सीट से चुनाव लड़ेगें पवन सिंह, किसका कटेगा टिकट?

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 195 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, लिस्ट जारी होने के बाद कुछ नेताओं में नाराजगी की बात भी निकल कर सामने आ रही है। इस बीच जो खबर निकल कर सामने आ रही है वो बेहद चौंकाने वाली है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव में इस दफा भाजपा 75 साल के आसपास के कुछ कैंडिडेट का टिकट काटने जा रही है। इनमें एक नाम की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। वह नाम है धनबाद से सांसद पशुपतिनाथ का।

Pawan Singh kis seat se ladenge chunav

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा धनबाद से सांसद पशुपतिनाथ का इस बार टिकट काट सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सीट पर भाजपा भोजपुरी सुपर स्टार सिंगर-एक्टर पवन सिंह को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है। बता दें, आसनसोल से टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

धनबाद से मिल सकता है पवन सिंह को टिकट
भाजपा सूत्रों की माने तो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को अब धनबाद सीट से चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। कहा जा रहा है कि पवन सिंह से जब आसनसोल का टिकट लौटाने की वजह पूछी गई तो उनका कहना था कि वह इस सीट से कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार पवन सिंह बंगाल के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं और बंगाल के लोग भी उनके बारे में भी अधिक जानकारी नहीं रखते हैं। ऐसे में सिर्फ कुछ दिनों का चुनाव प्रचार कर जीत हासिल करना काफी मुश्किलों से भरा होने वाला था। पवन सिंह भाजपा के सिंबल पर कोई सेफ सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे।

आरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं भोजपुरी सुपरस्टार
हालांकि, सूत्रों की मानें तो पवन की नजर तो आरा सीट पर टिकी थी। लेकिन आरा की सीट से भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह चुनाव लड़ते रहे हैं। भाजपा के लिए किसी हाल में पवन सिंह के लिए आरके सिंह का टिकट काटना संभव नहीं था। ऐसे में उन्हें अब धनबाद से लोकसभा टिकट देने की बात कही जा रही है। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार भी हो गए हैं।
यह भी देखें: 'सिंदूर क्यों नहीं लगा रही हो भाभी जी', क्या फिर टूट गई पवन सिंह की शादी? पत्नी का वीडियो देख परेशान हुए लोग
पवन सिंह से जब यह सवाल किया गया था कि अगर बीजेपी उन्हें आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाएगी तो क्या वो चुनाव लड़ेंगे? उन्होंने तुरंत इस से इनकार करते हुए कहा था कि वह आसनसोल से या बंगाल से कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवन सिंह ने कहा था बिहार ना सही तो उन्हें झारखंड या यूपी से चुनाव लड़वाया जाए।

ऐसे में अब पार्टी की तरफ से उन्हें झारखंड से चुनाव लड़वाने की तैयारी की जा रही है। पार्टी झारखंड में ऐसी जगह खोज रही है जहां चुनाव जीतना आसान हो। भाजपा का पुराना फॉर्मूला, 75 के आसपास के उम्र वाले सक्रिय रूप से चुनाव मैदान में नहीं रहेंगे भी लागू हो सके इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। इस बात की झलक भाजपा ने इस बार बिहार से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी का टिकट काटकर दी है।

अब देखना यह है कि अगर भाजपा पवन सिंह को धनबाद से चुनाव में उतारती है तो पशुपतिनाथ का क्या रिएक्शन रहता है। इससे पहले जब पार्टी ने डॉक्टर हर्षवर्धन का टिकट काटा था तो उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+