'लॉलीपॉप' सिंगर पवन सिंह बीजेपी में शामिल, विवादों से घिरी है पर्सनल लाइफ, जानें 5 बड़ी बातें

Lollipop Lagelu Singer Pawan Singh Joins BJP Know Some Unknown Facts About The Actor 'लॉलीपॉप' सिंगर पवन सिंह बीजेपी में शामिल, विवादों से घिरी है पर्सनल लाइफ, जानें 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीजेपी नेता अरुण सिंह और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। पवन सिंह तीसरे भोजपुरी गायक हैं जिन्होंने भाजपा का दामन थामा है। मनोज तिवारी और रवि किशन पहले ही बीजेपी में बड़ा नाम बन चुके हैं। पवन सिंह को सबसे ज्यादा हिट भोजपुरी नंबर 'लॉलीपॉप लागेलू' के लिए जाना जाता है।

'लॉलीपॉप' सिंगर पवन सिंह बीजेपी में शामिल,जानें 5 बड़ी बातें

पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी। पवन सिंग की पहली एल्बम साल 1997 में ओढनिया वाली आई थी। इसके बाद उनकी कांच कसैली जैसी कई एलब्म्स आए लेकिन उन्हें घर-घर में सफलता दिलाई साल 2008 में आए एल्बम 'लॉलीपॉप लागेलू' ने।

ये गाना जैसी आते ही हिट हो गया। बच्चों से लेकर बड़ों तक की जुबान पर ये गाना चढ़ा हुआ था। इस गाने की दीवानगी कुछ इस कद्र है कि आज 10 सालों बाद भी लोग इसे बड़े शौक से गुगुनाते हैं। फिर चाहे शादी बिहार के छपरा में हो रही हो या विदेशों में, ये गाना पार्टी की जान होता है। इस गाने के बाद पवन सिंह को एक्टिंग के बड़े ऑफर आने लगे।

गायक के साथ-साथ एक्टर भी हैं पवन

पवन सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'रंगीली चुनरिया तोहरे नाम' से की। इसके बाद पवन सिंह ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वो भोजपूरी सिनेमा के बड़े स्टार्स में शामिल हैं। पवन को पिछले साल इंटरनेशनल भोजपूरी फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट मेल सिंगर का अवॉर्ड भी निला था। उन्होंने अभी तक 'प्रतिज्ञा', 'प्यार बिना चैन कहां', 'दरार', 'जंग', 'डकैत', 'गदर' और 'त्रिदेव' जैसी कई हिट फिल्में में काम किया है।

पवन सिंह की प्रोफेशन लाइफ जितनी ब्राइट रही, उतना ही अंधेरा उनकी निजी जिंदगी में रहा। उन्होंने नीलम नाम की लड़की से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी के कुछ महीनों के भीतर ही सब बर्बाद हो गया। नीलम ने शादी के 3 महीनें बाद ही पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+