Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रेस कॉन्फ्रेंस में Washing Machine लेकर पहुंचे पवन खेड़ा, कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में बीजेपी को घेरा

Congress Press Conference: लोकसभा चुनाव से पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा अपने बैंक खाते फ्रीज करने के मामले से लेकर आईटी के नोटिस तक कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमलावर हैं। इस बीच शनिवार को कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें अनोखे अंदाज में बीजेपी को घेरा।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा(Pawan Khera) ने अपने आरोपों के लिए वॉशिंग मशीन लेकर पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने वॉशिंग मशीन चलाई और फिर भाजपा को जमकर घेरा।

Congress press conference

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा में शामिल होने वाले किसी भी शख्स के खिलाफ सभी मामले रद्द कर दिए जाते हैं। प्रेस वार्ता में पवन खेड़ा ने अपने आरोपों के लिए 'वॉशिंग मशीन' का इस्तेमाल करते हुए निशाना साधा।

वॉशिंग मशीन का किया तंज के लिए इस्तेमाल

पीसी के दौरान खेड़ा ने एक गंदी दिखने वाली टी-शर्ट का यूज किया, जिस पर 'घोटाला, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी' जैसे शब्द लिखे हुए थे। इसके बाद एक सहयोगी की मदद से टी-शर्ट को वॉशिंग मशीन में डाला और फिर एक साफ टी-शर्ट निकाली, जिस पर 'बीजेपी' लिखा हुआ नजर आया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पवन खेड़ा ने कहा, "आज देश के लोकतंत्र, राजनीति और पत्रकारिता का मजाक उड़ाया जा रहा है। अब इस मजाक का अंत होना आवश्यक है, क्योंकि अब ये मजाक क्रूर हो गया है। हम ऐसी वॉशिंग मशीन ना आपको बेच पाएंगे और ना आप खरीद पाएंगे। क्योंकि 8,552 करोड़ की मशीन केवल एक ही आदमी रख सकता है, उसका नाम नरेंद्र मोदी है।"

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि आज देश को जानने का हक है- देश में एक ऐसा वॉशिंग पाउडर और वॉशिंग मशीन आई, जो घोटालेबाजों को राष्ट्रभक्त बना देती है। प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ CBI ने मामला बंद कर दिया। वे कुछ महीने पहले ही BJP गठबंधन में शामिल हुए थे।

कांग्रेस ने लगाए बीजेपी पर आरोप

उन्होंने आगे कहा कि प्रफुल्ल पटेल वॉशिंग मशीन में गए और साफ होकर निकले। ये महज एक नाम नहीं है बल्कि ऐसे 21 नाम हैं। BJP ने प्रफुल्ल पटेल पर आरोप लगाए थे कि एयर इंडिया को लीज पर हवाई जहाज लेने की कोई जरूरत नहीं थी। लेकिन फिर भी हवाई जहाज लिए गए, जिससे 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। आरोप लगाया गया कि पैसा हमें मिला। उस वक्त के CAG विनोद रॉय ने अनाप-शनाप टिप्पणियां की, लेकिन अगर आरोप झूठे थे तो नरेंद्र मोदी को इस देश से माफी मांगनी चाहिए। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो अब वायरल हो गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+