बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट पवित्र पुनिया ने ठुकरा दी दो वेब सीरीज, वजह है हरियाणा एंगल
मुंबई। बिग बॉस 14 खत्म हुए भले ही महीना बीतने वाला है, लेकिन उसके कंस्टेस्टेंट अभी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में अलग रिश्ते की डोर में बंधे एजाज खान और पवित्रा पूनिया लगातार किसी ना किसी वजह से खबरों में बने हुए हैं। इस बार पवित्रा पूनिया फिल्मों और सीरियल में बोल्ड सीन करने को लेकर अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने बताया है कि वह बोल्ड और लव मेकिंग सीन करने से खुद को क्यों दूर रखती हैं।

पवित्रा बोलीं-मैं रोमांटिक दृश्यों को करने में सहज महसूस नहीं करती हूं
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पवित्रा पूनिया ने कहा कि, 'मैं रोमांटिक सीन करना पसंद नहीं करती हूं या फिर ऐसे सीन भी करना पसंद नहीं है जहां मेरी बॉडी को ज्यादा दिखाना है। यही वजह है कि हाल ही में मैंने दो वेब सीरीज ठुकरा दी। मैं रोमांटिक दृश्यों को करने में सहज महसूस नहीं करती हूं। हालांकि उन्होंने ये भी साथ में जोड़ा का कि ,जो एक्टर ऐसा सीन करते हूं मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।

'ऐसे सीन्स करने के लिए हिम्मत चाहिए'
पवित्रा ने बताया कि, वह ऐसे सीन करने में असहज क्यों महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि, 'इसकी एक बड़ी वजह है कि मैं जिस जगह से जुड़ी हुई हूं। मैं हरियाणा से आती हूं। यह मेरे दिल से नहीं आता है कि मैं कैमरे के सामने इस तरह बेझिझक हो जाऊं। डर जाती हूं मैं।इस वजह से वह कई प्रोजेक्ट्स को रिजेक्ट भी कर चुकी हैं। पवित्र आगे कहती हैं कि 'देखने में अच्छा लगता है लेकिन देख कर मैं हमेशा से यह सोचती थी कि ऐसे सीन्स करने के लिए हिम्मत चाहिए।

इन सीरियल में कर चुकी हैं काम
पवित्र ने अपने करियर में लव यू जिंदगी, ये है मोहब्बतें और नागिन 3 जैसे सीरियल किए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने इस डर को कम करने की कोशिश की है लेकिन वह अभी तक सफल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि 'मुझमें अभी तक वह आत्मविश्वास नहीं आ पाया है। अगर पवित्रा की निजी लाइफ की करें तो पवित्रा पूनिया और एजाज खान ने शादी से पहले साथ रहने की प्लानिंग की है। दोनों का कहना है कि एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताकर दोनों पहले एक-दूसरे को अच्छे से समझना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications