Odisha NUA scheme के तहत सरकार युवाओं को स्किल प्रदान करेगी, मिलेगे रोजगार के अवसर

Odisha Nutana Unnata Abhilasa (NUA) scheme: ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्‍य के युवाओं को कौशल प्रदान कर उन्‍हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्‍य से नूतन उन्नति अभिलासा (एनयूए) योजना लॉन्‍च की है। इस योजना का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में उभरते ट्रेडों में सालाना कम से कम एक लाख युवाओं को कुशल बनाना है। इसके अलावा इस योजना के तहत एक साल में एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण देना शामिल है।

Nutana Unnata Abhilasa

ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत कौशल को विकेंद्रीकृत करना जिला-विशिष्ट कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने और प्रत्येक इलाके की अनूठी जरूरतों के रूप में अवसर पैदा करने का निर्णय लिया है। विभागीय अधिकारी ने दावा किया कि इस उद्देश्य के लिए डिजाइन की गई परियोजनाएं समुदायों की अप्रयुक्त क्षमता को अनलॉक करेंगी।

बता दें 385 करोड़ रुपये खर्च करके पटनायक सरकार युवाओं को उद्योग संपर्क के साथ-साथ रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए हाई क्‍वालिटी ट्रेनिंग देगी।

बुधवार को कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा की प्रमुख सचिव उषा पाधी की अध्यक्षता में दूसरी संचालन समिति की बैठक की गई। जिसमें जिला-विशिष्ट कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने और जिला स्तर पर कार्यबल की क्षमता के आधार पर विशेष परियोजनाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया।बता दें राज्‍य के प्रत्‍येक जिले मे विशिष्ट चुनौतियों का समाधान करने के जिले स्‍तर के प्रोजेक्‍ट सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, जो प्रभावशाली और टिकाऊ परिवर्तन लाने के लिए है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इस उद्देश्य के लिए डिजाइन की गई परियोजनाएं समुदायों की अप्रयुक्त क्षमता को उभारेगी।

इस स्‍कीम के तहत दूर-दराज के शहरों और गांवों में छिपी हुई प्रतिभा को उभारने और उन्‍हें कौशल प्रशिक्षण को जमीनी स्तर तक ले जाने का एक प्रयास है। इसके अंतर्गत हस्तशिल्प, हथकरघा और कृषि जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में नए जमाने की टेक्‍नॉलाजी का यूज करके कौशल अंतर को पाटने में भी मदद करेगा।

इसके अलावा ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर इस स्‍कीम से संबंधित वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ ही हितधारकों, समुदायों और व्यक्तियों से पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने की गुजारिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+