Opposition Meeting: विपक्ष एकता की अब 23 जून को पटना में होगी अहम बैठक, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
Patna opposition meeting: 12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की अहम बैठक अब 23 जून को होगी। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

Opposition Meeting: बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होने वाली विपक्ष एकता ही अहम बैठक की नई तारीख सामने आ चुकी है। अब यह बैठक 23 जून को होगी, जिसमें कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे, जिसकी जानकारी जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने दी।
जदयू प्रमुख ललन सिंह ने बुधवार को बताया कि विपक्ष की बैठक 23 जून को पटना में होगी। सभी विपक्षी दलों ने इस पर सहमति जताई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक में शामिल होने आएंगे।
इसके अलावा उद्धव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाकपा महासचिव डी राजा, सीताराम येचुरी और दीपांकर भट्टाचार्य भी विपक्ष की इस बैठक में शामिल होंगे।
#WATCH | ..."The opposition meeting will be held on 23rd June, in Patna. All opposition parties have agreed to this... Congress chief Mallikarjun Kharge and party leader Rahul Gandhi, West Bengal CM Mamata Banerjee, Akhilesh Yadav, Jharkhand CM Hemant Soren, Uddhav Thackeray, NCP… pic.twitter.com/qk4fMhGILt
— ANI (@ANI) June 7, 2023
वहीं इस बैठक को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की एक बड़ी बैठक होने वाली है। देश के जो हालात हैं, उसे देखते हुए पटना में एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद एक सकारात्मक रिजल्ट आएगा।
इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया था कि "हमें 12 जून की बैठक स्थगित करनी पड़ी क्योंकि कांग्रेस और एक अन्य पार्टी ने मुझे बताया कि उन्हें तारीख असुविधाजनक लगी। इसलिए मैंने बैठक स्थगित करने का फैसला किया है और कांग्रेस से अन्य दलों के साथ परामर्श के बाद एक नई तारीख सुझाने को कहा है।"
आपको बता दें कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक का विचार पहली बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अप्रैल में नीतीश कुमार के साथ संयुक्त रूप से संबोधित संवाददाता सम्मेलन में दिया था।












Click it and Unblock the Notifications