कितना दर्दनाक था कानपुर ट्रेन हादसा, सुनिए इस यात्री की जुबानी
यूपी के कानपुर में हादसे का शिकार हुई पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे 91 लोगों के लिए ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ।
नई दिल्ली। यूपी के कानपुर में हादसे का शिकार हुई पटना-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे 91 लोगों के लिए ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। इस हादसे में करीब 150 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में जो लोग इस हादसे में जीवित बच गए वो बार-बार भगवान को धन्यवाद कह रहे हैं।

ट्रेन में सफर कर रहे बहराइच के रहने वाले त्रिपाठी ने जब इस हादसे की कहानी बताई तो उनकी खुद की आंखें भी भीग गईं। उन्होंने बताया कि बहुत बड़ा हादसा था।
त्रिपाठी ने बताया, 'सुबह करीब 3 बजे ये हादसा हुआ। मैं कोच नंबर 5 में था। तभी ये हादसा हो गया। मेरे साथ के 4-5 लोग लापता हैं। उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। हमारा तो दिल दहल गया। हमारी हिम्मत नहीं पड़ रही कि जाकर देख लें। बस महाकाल स्वामी ने बचा लिया नहीं तो सब लोग मारे जाते।'
एक दूसरी महिला यात्री ने बताया कि वो लखनऊ जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे। इसी दौरान बहुत तेज झटका लगा और वो लोग नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि उनके साथ के 5 लोग लापता हैं, जिनकी कोई खैर-खबर नहीं है।
गौरतलब है कि रविवार को तड़के पटना-इंदौर एक्सप्रेस के 14 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसे में 90 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है करीब 150 लोग घायल बताए गए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस, एनडीआरएफ की टीम और सेना के जवान मौके पर जुटे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications