टक्कर होने पर बीजेपी नेता ने आधे घंटे रोके रखा एंबुलेंस, मरीज की मौत

राज्य के बीजेपी नेता द्वारा एंबुलेंस को रोकने का मामला सामने आया है, जिसकी वजह से मरीज की मौत हो गई।

हिसार। हरियाणा में हाल ही में भाजपा नेता के बेटे पर लड़की का पीछा करने का आरोप लगा। आईएएस अधिकारी की बेटी ने हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे पर आधी रात को गाड़ी से पीछा करने का आरोप लगा, तो अब राज्य के बीजेपी नेता द्वारा एंबुलेंस को रोकने का मामला सामने आया है, जिसकी वजह से मरीज की मौत हो गई।

Recommended Video

    Haryana BJP Politician stops ambulance after it hits his car, blamed for patient's death | वनइंडिया

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी नेता दर्शन नागपाल पर एंबुलेंस को आधे घंटे तक रोकने का आरोप लगा है, जिसकी वजह से मरीज की मौत हो गई। हरियाणा के अरुण कुमार ने नागपाल पर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण कुमार अपने चाचा नवीन कुमार को अस्पताल लेकर जा रहे थे। नवीन को हर्ट अटैक आया था, जिसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन लाल चौक के पास एंबुलेंस की दर्शन नागपाल के कार के साथ हल्की टक्कर हो गई, जिसके बाद उन्होंने एंबुलेंस ड्राइवर से झगड़ा शुरू कर दिया और करीब आधे घंटे तक उसे रोके रखा।

    वक्त पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से नवीन कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद बीजेपी नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है, हालांकि अब तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। वहीं बीजेपी नेता अपने ऊपर लगे इस आरोप को पूरी तरह से नकार रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+