हार्दिक पटेल को कड़ा झटका, पाटीदार आंदोलन के दो नेता भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों के साथ राज्य की राजनीतिक गतिविधि अपने चरम पर है। पाटीदार नेता रेशमा पटेल और वरुण पटेल ने शनिवार को अहमदाबाद में भाजपा कार्यालय में अमित शाह से मुलाकात की। दोनों ने भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से हार्दिक पटेल को तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भारत सोलंकी ने कहा, 'अगर हार्दिक पटेल चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो कांग्रेस उन्हें इसके लिए आमंत्रित करती है।' वहीं भाजपा में शामिल हुई रेशमा पटेल ने कहा कि हमारी लड़ाई समाज को न्याय दिलाने की थी ना की कांग्रेस को जिताने की। भाजपा ने हमारी तीन मांगे मान ली है। वहीं वरुण ने कहा कि हमने सरकार और मुख्यमंत्री से अपनी मांगों पर बात की। उन्होंने इसे पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है।

इससे पहले शनिवार को ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की । जिसके बाद अल्पेश ठाकुर ने बताया कि वो 23 अक्टूबर को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। इस मौके पर राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में गुजरात कांग्रेस चीफ भरत सिंह सोलंकी और गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत भी मौजूद थे। इससे पहले यह भी खबर थी कि अल्पेश 23 अक्टूबर को गुजरात चुनाव को लेकर अपनी रणनीति की घोषणा कर सकते हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे नई राजनीतिक पार्टी भी बना सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications