मंत्रालय छिनने से नाराज डिप्टी सीएम नितिन पटेल को हार्दिक ने दिया कांग्रेस में आने का न्योता

Recommended Video

    Hardik Patel offers Nitin Patel to Join CONGRESS | वनइंडिया हिंदी

    अहमदाबाद। गुजरात की नवनिर्वाचित सरकार में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर मचा घमासान आप खुलकर सामने आ गया है। इसी बीच पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने नितिन पटेल में कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है। हार्दिक ने कहा है कि भाजपा में अगर नितिन पटेल का सम्मान नहीं हो रहा है, तो वे हमारे साथ आ सकते हैं। खबरों के मुताबिक डिप्टी सीएम नितिन पटेल को अगर पिछली सरकार में मिले मंत्रालय वापस नहीं मिले तो वह इस्तीफा दे सकते हैं।

    हार्दिक

    बोटाड में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति की बैठक में हार्दिक ने कहा कि अगर नितिन भाई 10 विधायकों के संग बीजेपी छोड़ने को तैयार हो जाते हैं, तो हम कांग्रेस हाईकमान से उन्हें पार्टी में उपयुक्त पद देने की बात करेंगे। ताकि उन्हें सही जगह मिले और उनके साख पर कोई सवाल ना उठें। सभी पटेलों को नितिन भाई का साथ देना चाहिए। अगर बीजेपी उनका सम्मान नहीं कर रही है तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

    आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल विभागों के वितरण से नाराज चल रहे हैं। वह नई सरकार में गृह और शहरी विकास मंत्रालय चाहते थे, जो उन्हें नहीं दिया गया। साथ ही उनसे पिछली सरकार के दो अहम विभाग राजस्व और वित्त विभाग भी छीन लिए गए। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघाणी विवाद को सुलझाने में लगे हुए है। मुख्यमंत्री आवास पर बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में भी नितिन पटेल काफी देरी पहुंचे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+